जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एअर इंडिया-IndiGo समेत 3 विमान कंपनियों ने रद्द की रियाद की उड़ानें, हूती विद्रोहियों के अटैक के बीच बड़ा फैसला

रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमलों के बाद भारतीय विमान कंपनियों ने उड़ानें रद्द कर दी हैं. हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों, सैन्य और तेल ठिकानों पर हमला करने का बार-बार दावा किया है.

Author
08 Oct 2026
( Updated: 08 Oct 2026
08:17 PM )
एअर इंडिया-IndiGo समेत 3 विमान कंपनियों ने रद्द की रियाद की उड़ानें, हूती विद्रोहियों के अटैक के बीच बड़ा फैसला
Image Source- IANS
Advertisement

सऊदी और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच हमले तेज हो गए हैं. जिससे पश्चिमी एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसी को देखते हुए भारतीय विमान कंपनियों ने सऊदी अरब की उड़ानें रद्द कर दी हैं. 

भारत की तीन एयरलाइंस एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. सभी उड़ानें 10 अक्टूबर तक कैंसिल रहेंगी. हालांकि कंपनियां यात्रियों को फुल पेमेंट रिफंड करेंगी. 

उड़ान कंपनियों को हूती विद्रोहियों ने दी थी धमकी

सऊदी अरब ने गुरुवार दोपहर को हूतियों के कब्जे वाली राजधानी सना और पांच अन्य प्रांतों में 156 हवाई और मिसाइल हमले किए हैं. वहीं, सऊदी अरब की सीमा के पास उत्तरी यमन के अल-जौफ प्रांत में हूती लड़ाकों और सरकारी बलों के बीच फिर से संघर्ष शुरू हुआ. इसके बाद गुरुवार को हूती विद्रोहियों ने सऊदी एयरस्पेस में उड़ानें संचालित करने वालीं कंपनियों को चेतावनी दी थी.

Advertisement

हूती विद्रोहियों ने इसे अपनी 'आखिरी चेतावनी' बताया था. उनका कहना है कि सऊदी का एयरस्पेस उनके सैन्य अभियानों का केंद्र है. इसी धमकी और पश्चिमी एशिया में तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने यह बड़ा फैसला लिया है. विमान कंपनियां किसी भी तरह के जोखिम से बचना चाहती हैं. 

हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों, सैन्य और तेल ठिकानों पर हमला करने का बार-बार दावा किया है. गुरुवार को हूती विद्रोहियों ने सऊदी एयरस्पेस में उड़ानें संचालित करने वालीं कंपनियों को चेतावनी दी थी. हूती विद्रोहियों ने इसे अपनी 'आखिरी चेतावनी' बताया था. उनका कहना है कि सऊदी का एयरस्पेस उनके सैन्य अभियानों का केंद्र है. एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, 

'क्षेत्र में बदलते हालात को देखते हुए, हमने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं. प्रभावित यात्रियों को मुफ्त री-शेड्यूलिंग या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड देने की पेशकश की जा रही है. हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.'

Advertisement

भारत ने हालात पर जताई चिंता

इसी बीच भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए अलग-अलग हमलों की कड़ी न‍िंदा की. सऊदी अधिकारियों के मुताब‍िक इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई जबक‍ि 36 अन्य घायल हो गए. भारत ने इस मुश्किल समय में सऊदी अरब के साथ एकजुटता की बात कही. 

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत पिछले कुछ दिनों में आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए हमलों की कड़ी निंदा करता है. विदेश मंत्रालय ने हमलों का व‍िरोध जताते हुए कहा क‍ि आम नागरिकों से जुड़ी जगहों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. 

एयरपोर्ट पर लगातार धमाके 

Advertisement

समाचार एजेंसी स‍िन्‍हुआ की र‍िपोर्ट के अनुसार, सऊदी जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने बताया कि इन हमलों में मंगलवार और बुधवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और दोनों जगहों पर संपत्ति का नुकसान हुआ.

यह भी पढ़ें- हूतियों पर सऊदी अरब का बड़ा हमला, सना समेत 6 प्रांतों में 156 एयरस्ट्राइक का दावा

यह भी पढ़ें

इससे पहले बुधवार को हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेया ने कहा था कि कई ड्रोन से किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया. वहीं, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से अब्हा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दक्षिण-पश्चिमी असीर इलाके में खामिस मुशैत के पास स्थित किंग खालिद एयर बेस पर हमला किया गया. हूती समूह का दावा है कि सना, ताइज, सादा, अल-जौफ, मारिब और अमरान में सऊदी ने कुल 156 हवाई और मिसाइल हमले किए गए हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें