'वो युद्ध खत्म नहीं करना चाहते, दूसरे को मिले मौका...', रूस-यूक्रेन जंग पर ट्रंप का बड़ा बयान, जेलेंस्की को ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जेलेंस्की को पसंद नहीं आएगी बात. उन्होंने इशारों ही इशारों में जेलेंस्की को लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया और अब किसी दूसरे शख्स को कमान देने की वकालत कर दी.
Follow Us:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर जेलेंस्की ने मेरी बात सुनी होती तो आज लाखों लोग जिंदा होते. वह बहुत पहले ही एक बेहतर समझौता कर सकते थे. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि जेलेंस्की इस युद्ध को समाप्त नहीं करना चाहते है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यूक्रेन की तरफ से बातचीत का मौका किसी और को मिलना चाहिए.
रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रंप प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट रैपिड रिस्पॉन्स 47 ने उनके साथ की गई बातचीत की वीडियो क्लिप मंगलवार को शेयर की. इसमें ट्रंप को कहते हुए सुना गया, "जेलेंस्की ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें यह युद्ध बहुत पहले ही खत्म कर लेना चाहिए था. अगर उन्होंने मेरी बात मानी होती, तो वह काफी पहले एक बेहतर समझौता कर सकते थे और लाखों लोगों की जिंदगी बच सकती थी. मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि यूक्रेन की ओर से बातचीत करने के लिए कोई और व्यक्ति आगे आए."
युद्ध खत्म नहीं करना चाहते जेलेंस्की: ट्रंप
ट्रंप ने कहा, "मैं रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने का समर्थन करता हूं. सच कहूं तो, जेलेंस्की हालात को बेहतर बनाने में ज्यादा मदद नहीं कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह इस युद्ध को खत्म नहीं करना चाहते. मैं बस यह देखना चाहता हूं कि लोग मरना बंद करें."
एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि उनकी सरकार युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत में प्रगति कर रही है. उनके मुताबिक, अगर इस समय रूस पर नए आर्थिक दबाव डाले गए, तो वह बातचीत की मेज छोड़ सकता है.
यूक्रेन की ओर से किसी और को मिले बातचीत का मौका: ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "मैं रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहा हूं और ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता जो रूस को बेवजह बातचीत से दूर कर दे."
ये भी पढ़ें: ‘न ऐसा पहले हुआ है, न आगे होगा’, ‘रिजीम चेंज’ का नारा लगाने वालों को RSS प्रमुख भागवत का करारा जवाब
ट्रंप का बयान जेलेंस्की के लिए बड़ा झटका
वहीं, दूसरी ओर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बार-बार अमेरिका से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील कर रहे है. यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी हैं. जेलेंस्की गुहार लगा रहे हैं कि लोगों की जान बचाना सबसे जरूरी है. यूक्रेन को मदद की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: मक्का की मस्जिद में अश्लील हरकतें करते पाए गए बांग्लादेशी कपल! सऊदी अरब ने दी सजा-ए-मौत, कॉफिन में पैक कर भेजी बॉडी
उन्होंने कहा, ''हम अमेरिका से मजबूती दिखाने और 'लिंडसे ग्राहम' के प्रस्तावित कानून को लागू करने की अपील करते हैं. हम यूरोप से भी अपना समर्थन जारी रखने का अनुरोध करते हैं.''
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि जब तक रूस यह बेवकूफी भरा और विनाशकारी युद्ध जारी रखता है, तब तक उसके साथ सिर्फ मुनाफा कमाने के बारे में नहीं सोचा जा सकता. हम चाहते हैं कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंध तब तक बने रहें, जब तक यह हत्याएं जारी हैं.