सोनिया गांधी की बुक पर क्यों होगा तमाशा? Video शेयर कर खुद बताया, कहा- अब मेरी बारी है
सोनिया गांधी की बुक 'Belongings: Journey of Love' 10 नवंबर को प्रकाशित होगी. इससे पहले उन्होंने Video शेयर कर इसमें लिखे कुछ घटनाक्रमों की झलक दिखाई.
Follow Us:
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belongings: Journey of Love' नवंबर में रिलीज होने वाली है. यह एक आत्मकथा है. जिसमें अच्छे-बुरे उनकी जिंदगी के कई पहलू हैं. उन्होंने अब एक वीडियो शेयर करते हुए किताब में लिखा एक और पहलू साझा किया है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है.
सोनिया गांधी ने X और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा है, ये किताब आएगी तो तमाशा होगा.
देखें Video
There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my “story”, now it’s my turn. https://t.co/jDy5vBI8ey
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 27, 2026Advertisement
इस Video में सोनिया गांधी ने राजीव गांधी से जुड़े कुछ किस्से, राजनीति में एंट्री और उनके बारे में दशकों से चल रहे नैरेटिव पर बात की. साथ ही कुछ पुरानी घटनाक्रमों की भी झलक दिखाई. वीडियो के हिस्से में राजीव गांधी की अंतिम यात्रा भी दिखाई गई. सोनिया ने कहा,
‘आखिर इतने दशकों तक दूसरे लोग मेरी 'कहानी' सुनाते रहे हैं, अब मेरी बारी है. जब यह किताब आएगी, तो तमाशा होना तय है.’
वह वीडियो में आगे कहती हैं, ‘पता नहीं मुझे अपनी पूरी कहानी बतानी चाहिए या नहीं, जब मेरे पति को प्रधानमंत्री बनने को कहा गया, जिसके खिलाफ मैं पूरी तरह थी.’
मेरे बाते में गलत बातें फैलाई गईं- सोनिया गांधी
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने यह भी होगा, ’मैंने महसूस किया कि चूंकि मेरे बारे में बहुत कुछ चीजें लिखी जा चुकी हैं, इनमें से बहुत सारी बातें सही नहीं थीं, कुछ बातें तो ठूसी गई थी. कुछ बातें बढ़ा चढ़ाकर बताई गई थीं. तो इससे मुझे एहसास हुआ कि अब मुझे अपनी कहानी लिखनी चाहिए, हालत और परिस्थितियों को वैसे ही बताना चाहिए जैसी वे थी. जैसी वे सचमुच में थीं. या फिर कहिए कि मैं अपना वर्जन नहीं कहूंगीं, लेकिन मेरी कहानी जरूर बताऊंगी.’ वह आगे कहती हैं,
‘कुछ लोग मेरे बारे में अपना विचार बदल सकते हैं, कुछ लोगों के विचार और भी खराब हो सकते हैं, लेकिन ये तो सच्चाई है, चीजें ऐसी ही है, जब आप किताब लिखते हैं तो ऐसा ही होता है, कुछ तमाशा तो होना तय है.’
सोनिया गांधी के इस वीडियो के बाद यह तो तय है कि किताब रिलीज के साथ ही हेडलाइन का हिस्सा बनने वाली है. इससे पहले 24 अक्टूबर को सोनिया गांधी ने एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी, राजीव गांधी से मुलाकात और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से साझा किए थे.
यह भी पढ़ें- इटैलियन खाने की तलाश ने राजीव गांधी से मिलवाया… सोनिया गांधी ने शेयर किया लव स्टोरी का दिलचस्प किस्सा, Video
यह भी पढ़ें
‘Belonging: A Journey of Love’ बुक में सोनिया ने इटली में बिताए बचपन से लेकर कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात तक का जिक्र किया है. इसमें नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार में हुई हत्याओं के बाद बदली जिंदगी के बारे में भी लिखा है.