जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद...', दिल्ली में 1 नवंबर की रैली से पहले राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली के लिए छात्रों, किसानों, मजदूरों और युवाओं से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोप भी लगाए.

'BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद...', दिल्ली में 1 नवंबर की रैली से पहले राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
Image Source: IANS
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च और महारैली को लेकर लोगों से खास अपील की है. उन्होंने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं समेत लोकतंत्र की चिंता करने वाले सभी लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है. रविवार, 25 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल ने बीजेपी पर तंज भी कसा और रैली का प्रचार करने के लिए पार्टी को धन्यवाद दिया.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लोगों के वोट चुराए जा रहे हैं और इसे चुपचाप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से नाम काटे गए, नियम-कानून तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गईं. राहुल ने कहा कि अब देश इसका जवाब देगा. उन्होंने अपनी पोस्ट में 1 नवंबर को दिल्ली चलने का नारा देते हुए लोगों से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च और महारैली में शामिल होने की अपील की.

बीजेपी को क्यों कहा धन्यवाद?

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में बीजेपी और उसके सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए तंज किया कि वे रैली का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों तक भी इसी जोश और लगन के साथ प्रचार जारी रखा जाए. राहुल ने छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, नौजवानों और व्यापारियों से भी रैली में शामिल होने की अपील की. उनका कहना है कि लोकतंत्र की चिंता करने वाले हर व्यक्ति को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए. उन्होंने वोट को जनता का अधिकार बताते हुए कहा कि इसकी रक्षा की लड़ाई भी जनता की है.

कांग्रेस ने रैली के लिए कसी कमर

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में यह रैली करने जा रहे हैं. विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है. वहीं, राहुल गांधी मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर बीजेपी पर वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं. रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी और लक्ष्य दिए हैं. अब नजर इस बात पर रहेगी कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में कितनी बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं और विपक्ष इस आयोजन के जरिए अपने संदेश को कितना प्रभावी ढंग से सामने रख पाता है.

यह भी पढ़े: CJP के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का बड़ा दांव, सोमवार के लिए INDIA ब्लॉक की खास तैयारी!

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अब सभी की नजरें 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली पर टिकी हैं. इस रैली के जरिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाएंगे और वोट की सुरक्षा को लेकर अपना पक्ष रखेंगे. रैली में जुटने वाली भीड़ और विपक्ष का संदेश इस आयोजन के अहम पहलू होंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें