जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘एक कचौरी दो समोसा, आप सबका…’, हिमंत बिस्वा पर चढ़ा Gen-Z फीवर, ट्रेंडिंग स्लोगन के साथ कह दी बड़ी बात

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान खींचा. इस पोस्ट में उन्होंने भीड़ के साथ ली गई एक सेल्फी फोटो शेयर की.

‘एक कचौरी दो समोसा, आप सबका…’, हिमंत बिस्वा पर चढ़ा Gen-Z फीवर, ट्रेंडिंग स्लोगन के साथ कह दी बड़ी बात
Image Source- X/@himantabiswa/Social Media
Advertisement

एक कचौरी दो समोसा… आपकी सोशल मीडिया फीड पर भी ये नारा जरूर आया होगा. इस स्लोगन पर कई रील और मीम बन रहे हैं. एक तरफ अपराध के खिलाफ प्रोटेस्ट में महिलाओं के गढ़े गए इन स्लोगन पर बहस चल रही है. दूसरी ओर ये ही स्लोगन ट्रेंड में भी हैं. यूथ से लेकर नेताओं तक की जुबां पर ये छाए हैं. इस लिस्ट में नई एंट्री असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की है. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सबका ध्यान खींचा. इस पोस्ट में उन्होंने भीड़ के साथ ली गई एक सेल्फी फोटो शेयर की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक कचौरी दो समोसा, आप सबका मेरे ऊपर भरोसा.’

अखिलेश ने भी लगाया कचौरी वाला नारा 

Advertisement

इस फोटो में भीड़ ने हाथ में फ्लैश लाइट जला रखी थी और CM अपने फोन से सेल्फी ले रहे थे. CM हिमंत का ये पोस्ट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने भी ‘एक कचौरी दो समोसा’ स्लोगन का जिक्र करते हुए BJP पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, ‘एक कचौरी दो समोसा, BJP वालों का क्या भरोसा.’

कहां से आया स्लोगन?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में बिहार से लेकर दिल्ली तक महिला अपराध के गंभीर मामले सामने आए हैं. जिनके खिलाफ दिल्ली में Gen-Z एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में महिलाओं ने पुरुषों के खिलाफ बेहद आक्रामक रवैया अपनाते हुए ‘एक कचौरी दो समोसा, मर्दों पर क्या भरोसा, एक जीरा दो अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन.’ जैसे नारे गढ़ दिए. 

यह भी पढ़ें- UP, बिहार और… बेंगलुरु की इस कंपनी का फरमान, इन चार राज्यों के पुरुषों को नहीं मिलेगी नौकरी, वजह भी बताई

Advertisement

यह भी पढ़ें

एक तरफ यह नारा कैची है और कुछ मर्दों की घटिया सोच को स्वाद के साथ तमाचा मारता है तो दूसरी ओर इंटरनेट पर एक तबका ऐसे स्लोगन का विरोध कर रहा है. लोगों का कहना है कि कुछ मर्दों के कारण सभी पुरुषों पर ऐसी राय बनाना कहां तक उचित है? 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें