जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

साइकिल से डिलीवरी देने पहुंचा था लड़का, फटे जूते देख ग्राहक ने किया कुछ ऐसा कि VIDEO हो गया वायरल

उत्तराखंड में एक ग्राहक ने डिलीवरी बॉय के फटे जूते देखकर उसे नए जूते गिफ्ट कर दिए. यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

साइकिल से डिलीवरी देने पहुंचा था लड़का, फटे जूते देख ग्राहक ने किया कुछ ऐसा कि VIDEO हो गया वायरल
Image Source: Screengrab
Advertisement

आज के समय में डिलीवरी का काम करने वाले हजारों लोग रोज घंटों सड़कों पर मेहनत करते हैं. किसी के लिए यह पार्ट टाइम काम हो सकता है, लेकिन कई परिवारों की रोजी-रोटी पूरी तरह इसी कमाई पर निर्भर रहती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इंसानियत की छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत तस्वीर दिखा रहा है.

डिलीवरी बॉय के फटे जूतों पर पड़ी नजर

वायरल वीडियो उत्तराखंड का बताया जा रहा है. इसमें एक डिलीवरी बॉय साइकिल से सामान पहुंचाने के लिए एक ग्राहक के घर पहुंचता दिखाई देता है. सामान देने के दौरान ग्राहक की नजर उसके पैरों पर पड़ती है. डिलीवरी बॉय के जूते काफी पुराने और फटे हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद ग्राहक कुछ ऐसा करता है, जिसने इस पूरे पल को खास बना दिया.

यह भी पढ़े: गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला, Video वायरल होने के बाद सामने आया आरोपी, जानें क्या कहा?

Advertisement

ग्राहक ने गिफ्ट किए नए जूते

वीडियो में दिखाई देता है कि ग्राहक घर के अंदर जाता है और डिलीवरी बॉय के लिए नए जूते लेकर आता है. इसके बाद वह अपने हाथों से उसे जूते गिफ्ट करता है. अचानक मिले इस तोहफे को देखकर डिलीवरी बॉय के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है. वह नए जूते लेकर वहां से अपनी साइकिल पर रवाना हो जाता है. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो में किसी बड़े आयोजन या दिखावे की तस्वीर नहीं, बल्कि एक आम ग्राहक और मेहनत करने वाले डिलीवरी कर्मचारी के बीच मदद का छोटा सा पल दिखाई देता है.

यह भी पढ़े: कौन है वो लड़की? जिसके लिए CM हिमंत बिस्वा ने बीच सड़क रुकवाया काफिला, दिल छू लेगा Video

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

Advertisement

इस वीडियो को peaksandthrottle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद इसे लाखों बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे पसंद किया है. कमेंट सेक्शन में लोग इस छोटे से काम को इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उसे लगा था भाई छत से जूते फेंक देगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, जीना इसी का नाम है, लगे रहो भाई. एक अन्य यूजर ने तो डिलीवरी बॉय के लिए इलेक्ट्रिक बाइक देने की इच्छा तक जाहिर कर दी. एक अन्य यूज़र ने कहा कि मुझे आप पर गर्व है.

बताते चलें कि वीडियो पर आए इन कमेंट्स के बीच एक बात साफ दिखाई देती है. मदद हमेशा बड़ी रकम या बड़े ऐलान से ही नहीं होती. कभी-कभी किसी की जरूरत को समझकर किया गया छोटा सा काम भी उसके दिन को बेहतर बना सकता है. इस वीडियो में नए जूते सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि मेहनत कर रहे एक इंसान के प्रति सम्मान की छोटी सी मिसाल बन गए हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
C
Chandrakant goverdhan
1 month ago

VERY GOOD 👍

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें