जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला, Video वायरल होने के बाद सामने आया आरोपी, जानें क्या कहा?

बाइकर का नाम सिया बताया जा रहा है. वह बाइक से जा रही थीं, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार सफेद कार में सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी.

गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने का मामला, Video वायरल होने के बाद सामने आया आरोपी, जानें क्या कहा?
Image Source- Screengrab/Viral Video
Advertisement

गुरुग्राम के लेडी बाइकर हादसे ने फिर एक बार सड़कों पर मंडराते खतरे की ओर इशारा किया है. रफ्तार का कहर या बेपरवाही इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला गुरुग्राम के बेहद पॉश गोल्फ कोर्स रोड का है. जहां एक व्हाइट कार ने लेडी बाइकर को टक्कर मारते हुए घसीटा. 

बाइकर का नाम सिया बताया जा रहा है. वह बाइक से जा रही थीं, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार सफेद कार में सवार युवक ने उन्हें रुकने का इशारा किया, फिर जब बाइक नहीं रुकी तो कार को पास लाकर टक्कर मार दी. इस पूरी घटना का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

देखें Video

ये भयावह Video शेयर करते हुए लेडी बाइकर ने बताया, वह दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकली थी, तभी एक कार उनका पीछा कर रही थी. फिर सिया ने कार चालक को बोला की वह थोड़ा दूर चले लेकिन इसके बावजूद वह कार को बाइक के साथ चलाता रहा और फिर टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद सिया सड़क पर गिर गई और बाइक के साथ घिसटती रही, कुछ दूरी पर जाकर बाइक अलग हो गई. इस हादसे में सिया घायल हो गईं, जबकि कार चालक कार लेकर फरार हो गया. 

वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम ही नहीं पूरे देश में गुस्सा है, सड़क पर चलते मनचलों और रैश ड्राइव करने वालों पर एक्शन की मांग तेज हो गई. पीड़िता सिया के पिता का कहना है कि यह घटना रात में नहीं, बल्कि दिन में हुई थी, ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए. गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

कौन है आरोपी, सामने आया बयान 

इस मामले में सिया ने कोई FIR नहीं दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, कार चालक का नाम कल्याण बैंसला बताया जा रहा है. उसने इंडिया टुडे से बातचीत में घटना पर अपना पक्ष रखा है. कल्याण बैंसला ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहे थे. कार में उनके साथ उनकी बहन और उनकी बुआ का बेटा था. बैंसला ने दावा किया कि वीडियो में कही जा रही बात पूरी सच नहीं है. 

उसके मुताबिक, लेडी बाइकर समेत कई बाइक राइडर्स उसकी कार के आसपास बेतरतीब तरीके से बाइक चला रहे थे. उसने उन लोगों को संभलकर चलाने के लिए इशारा भी किया लेकिन वह नहीं माने. कल्याण बैंसला के मुताबिक, बाइक के आगे पीछे चलने की वजह से कार सिया की बाइक से टकरा गई. उसने यह भी बताया कि कार को आगे टर्न भी लेना था इस वजह से भी यह हादसा हुआ. हालांकि सवाल उठ रहे हैं कि टक्कर मारने के बाद आरोपी कल्याण रुका क्यों नहीं, वहां से भागा क्यों? 

यह भी पढ़ें- कौन है वो लड़की? जिसके लिए CM हिमंत बिस्वा ने बीच सड़क रुकवाया काफिला, दिल छू लेगा Video

यह भी पढ़ें

कल्याण बैंसला ने Video को आधा अधूरा और एकतरफा बताया है. बैंसला ने यह भी बताया कि पुलिस से मिलकर उसने अपना पक्ष रखा है ताकि सोशल मीडिया पर चल रहे दावे की पूरी सच्चाई सामने आ सके. कल्याण बैंसला ने साफ किया कि लेडी बाइकर को जानबूझकर टक्कर नहीं मारी थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें