जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन है वो लड़की? जिसके लिए CM हिमंत बिस्वा ने बीच सड़क रुकवाया काफिला, दिल छू लेगा Video

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अक्सर लोगों से मिलते रहते हैं. उनके बारे में कहा जाता है कि वे मंच से नहीं बल्कि जमीन पर लोगों के दिल में जगह बनाते हैं. इसी को दर्शाता उनका एक Video काफी वायरल हो रहा है.

कौन है वो लड़की? जिसके लिए CM हिमंत बिस्वा ने बीच सड़क रुकवाया काफिला, दिल छू लेगा Video
Image Source- Screen Grab/Viral Video
Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और एक लड़की का Video वायरल हो रहा है. जिसकी काफी चर्चा हो रही है. ये वीडियो एक पैरा एथलीट का है जिनके लिए CM बिस्वा ने अपना काफिला रोका और बेहद आत्मीयता से मुलाकात की. 

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपना काफिला लेकर गुजर रहे थे. तभी रोड के साइड में एक लड़की पांरपरिक असमिया गमछा (गमूसा) लेकर उनका इंतजार कर रही थी. वो लड़की असम की पैरा एथलीट योगेश्वरी फुकन थीं. 

इमोशनल हुए CM हिमंत बिस्वा

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने जैसे ही सड़क पर खड़ीं योगेश्वरी फुकन को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवाया. इसके बाद वह खुद गाड़ी से उतरकर पैरा एथलीट के पास पहुंचे और उनके हाथ में मौजूदा गमछा पहना. इस दौरान पैरा एथलीट की मां भी CM के पास पहुंची और उनसे बात की. 

इस मुलाकात के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ. जब योगेश्वरी फुकन की छोटी बहन दूर खड़ी इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर रही थी. 

यह भी पढ़ें- BRICS में पति संग पहुंची ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान, भारतीय स्टॉल पर टिकी निगाहें, Viral हो गया अंदाज, Video

असम CM और योगेश्वरी फुकन की मुलाकात का Video काफी शेयर किया जा रहा है. एवरीडे इंडिया विद मी नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया. इसके साथ लिखा, असम में एक पैरा-एथलीट सड़क के किनारे हाथ में 'गमोसा' (पारंपरिक तौलिया) लिए खड़ी थी, मुख्यमंत्री का काफिला रुका और हेमंत बिस्वा अपनी गाड़ी से बाहर निकले. कोई कैमरा सेटअप नहीं, कोई भाषण नहीं, बस एक महान नेता, जो कुछ पल के लिए रुके. 

Advertisement

गोल्ड मेडलिस्ट हैं योगेश्वरी फुकन 

यह भी पढ़ें

पैरा एथलीट योगेश्वरी फुकन की मां ने CM हिमंत बिस्वा सरमा को बताया कि उनकी बेटी पैरा-स्पोर्ट्स में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है और उनसे मिलने का लंबे समय से इंतज़ार कर रही थी. ऐसे में जब बेटी को CM के काफिले का पता चला तो वह उनके लिए गमूसा लेकर सड़क किनारे पहुंच गई और इंतजार करने लगी. मुख्यमंत्री ने भी पैरा एथलीट को निराश नहीं किया और काफिला रोककर खुद योगेश्वरी के पास पहुंचे. उन्होंने बेहद प्यार, सम्मान और आत्मीयता के साथ योगेश्वरी के हाथ से असमिया गमछा पहना. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें