×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्पेन पर राज करेंगी 20 साल की राजकुमारी, 150 साल बाद मिली महिला महारानी, जानें कौन हैं प्रिंसेस लियोनोर

महज 20 साल की उम्र और दुनियादारी की इतनी समझ की एक देश की महारानी बनने जा रही हैं. स्पेन की राजकुमारी लियोनोर पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. वह देश की अगली महारानी की गद्दी संभालने जा रही हैं.

स्पेन पर राज करेंगी 20 साल की राजकुमारी, 150 साल बाद मिली महिला महारानी, जानें कौन हैं प्रिंसेस लियोनोर
Advertisement

समुद्र से लेकर आसमान तक, ओलंपिक से लेकर सेना, नौसेना और आर्मी तक, एक लड़की जिसने महज 20 साल की उम्र में बुलंदियां छू लीं. अब वो लड़की एक देश की महारानी बनने जा रही है. वो भी महज 20 साल की उम्र में. बात हो रही है स्पेन की महारानी लियोनोर की. जिन्होंने स्पेन में नया इतिहास रच दिया. 

स्पेन में 150 साल बाद महारानी का राज होगा और तख्त-ओ-ताज पर काबिज हुई हैं राजकुमारी लियोनोर. स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटीजिया की 20 साल की बेटी लियोनोर स्पेन की पहली रानी बनेंगी. इससे पहले 1800 सदी में इसाबेला द्वितीय के सिर पर स्पेन की महारानी का ताज सजा था. 

कब होगी लियोनोर की ताजपोशी? 

लियोनोर को प्रिंसेस ऑफ अस्तूरियस की उपाधि मिली है. ये उन्हें ही दी जाती है जो आगे चलकर गद्दी संभालते हैं. प्रिंसेस लियोनोर स्पेन के राजा फेलिप छठे की बेटी हैं. लियोनोर स्पेन की अगली शासक होंगी. हालांकि ताजपोशी की तारीख अभी तय नहीं हुई है. बताया जा रहा है अगले शासक के रूप में लियोनोर का नाम तय हो गया है. उनके पिता राजा फेलिप छठे जब गद्दी छोड़ेंगे तब लियोनोर सत्ता संभालेंगी. लियोनोर को शासन सौंपना स्पेन की राजशाही के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है. जो देश में आधुनिकता की नई मिसाल भी पेश कर रहा है. 

कौन हैं प्रिंसेस लियोनोर? 

Advertisement

31 अक्टूबर 2005 को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में जन्मीं प्रिंसेस लियोनोर ने सांता मारिया दे लॉस रोजालेस स्कूल में पढ़ाई की है. उनके पिता फेलिप VI ने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की थी. इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए लियोनोर ब्रिटेन चली गईं. जहां उन्होंने वेल्स के UWC अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) किया. 

Image Credit- Instagram/Leonor_asturias

लियोनोर स्पेनिश, कैटलन, इंग्लिश, फ्रेंच, अरबी और मंदारिन समेत कई भाषाओं की जानकार हैं. साल 2013 में लियोनोर ने मैड्रिड में लियोनोर ने अपना पहला पब्लिक स्पीच दिया. ये मौका था प्रिंसेस ऑफ अस्तूरियस अवॉर्ड्स समारोह का, जिसमें मानवता से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विज्ञान और कल्चरल एक्टिविटी में योगदान को लेकर लियोनोर को अवॉर्ड दिया गया था. 

Advertisement

पिलाटस विमान को उड़ाकर रचा इतिहास 

लियोनोर को महारानी बनाने की तैयारी उनके बचपन से ही शुरू हो गई थी. दरअसल, स्पेन के कानून के मुताबिक, राजशाही की गद्दी संभालने वाले को सैन्य प्रशिक्षण लेना जरूरी है. उत्तराधिकारी को आर्मी, नेवी और वायुसेना तीनों में ट्रेनिंग लेनी होती है. 

Image Credit- Instagram/Leonor_asturias

प्रिंसेस लियोनोर ने अगस्त 2023 में जारागोजा में सैन्य प्रशिक्षण शुरू किया था. इसके एक साल बाद 2024 में उन्होंने नौसेना की ट्रेनिंग ली. ऐतिहासिक जहाज जुआन सेबास्तियन दे एल्कानो पर 17,000 मील की समुद्री यात्रा की. जो 140 दिन तक चली. ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने युद्धपोत ब्लास दे लेजो पर भी समय बिताया. इसके अलावा वह ऐसी पहली महिला रॉयल बनीं जिन्होंने अकेले पिलाटस PC-21 विमान उड़ान. वह एक ट्रेंड पायलट हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

राजा फेलिप छठे ने प्रिंसेस लियोनोर को दुनियादारी के लिए लियोनोर को तैयार कर दिया है. उन्होंने कई आधिकारिक यात्राएं भी की. जिसमें पुर्तगाल और नावारे क्षेत्र का आधिकारिक दौरा शामिल है. 
साल 1975 में किंग जुआन कार्लोस प्रथम के साथ स्पेन में राजशाही लौटी. साल 2014 में किंग कार्लोस ने गद्दी छोड़ दी और सिंहासन अपने बेटे फेलिप को सौंप दिया. अब किंग फेलिप के बाद राजकुमारी लियोनोर स्पेन की सत्ता संभालेंगी. प्रिंसेस लियोनोर Gen-Z रॉयल हैं और महज 20 साल की उम्र में महारानी बनने वाली GenZ प्रिंसेस. जिन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें