जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'गंगा में उतरने का अनुभव कभी नहीं भूलूंगा...', जापानी राजदूत ओनो केइइचि ने ऋषिकेश में लगाई 3 डुबकी, वीडियो ने मचाई धूम

जापान के राजदूत ओनो केइइचि ने जन्माष्टमी वीकेंड पर ऋषिकेश में गंगा में तीन बार डुबकी लगाई. उन्होंने चेन पकड़कर गंगा में उतरने का वीडियो और आरती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

'गंगा में उतरने का अनुभव कभी नहीं भूलूंगा...', जापानी राजदूत ओनो केइइचि ने ऋषिकेश में लगाई 3 डुबकी, वीडियो ने मचाई धूम
Image Source: X/ @JapanAmbIndia
Advertisement

भारत में जापान के राजदूत ओनो केइइचि (Ono Keiichi) इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने गंगा में सिर्फ औपचारिक तौर पर पानी नहीं छुआ, बल्कि नदी में हिंदू रीति-रिवाज की तरह तीन बार डुबकी लगाई. राजदूत ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अनुभव की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं.

गंगा में उतरकर तीन बार किया स्नान

ओनो केइइचि ने बताया कि जन्माष्टमी के वीकेंड पर उन्हें ऋषिकेश में गंगा में पूरी तरह डुबकी लगाने का मौका मिला. वीडियो में वह नदी के किनारे पहुंचते हैं और वहां लगी चेन को पकड़कर धीरे-धीरे गंगा के पानी में उतरते दिखाई देते हैं. इसके बाद वह तीन बार डुबकी लगाते हैं. इस दौरान उनका अंदाज काफी सहज नजर आया. उन्होंने गंगा किनारे की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और अपनी यात्रा के दौरान आरती में शामिल होने की झलक भी दिखाई.

अनुभव को कभी नहीं भूल पाऊंगा

गंगा में स्नान के बाद जापानी राजदूत ने अपने अनुभव को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी आस्था और परंपराओं का पालन कर रहे लोगों के बीच रहना उनके लिए गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव का अनुभव रहा. उनके मुताबिक इस दौरान उनके मन में सम्मान, विनम्रता और आभार की भावना रही. उन्होंने इस पूरे अनुभव को अविस्मरणीय बताया. राजदूत के पोस्ट में ऋषिकेश की धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल की झलक भी दिखाई दी. उन्होंने गंगा किनारे दीप जलाने और आरती में शामिल होने की तस्वीर भी साझा की. इससे साफ है कि उनका यह दौरा सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने स्थानीय परंपराओं को करीब से महसूस करने की कोशिश भी की.

यह भी पढ़े: बाढ़ में बहकर नदी किनारे पहुंचा चंद दिनों का नवजात, सेना के जवानों ने बचाई जान; वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

भारतीय यूजर्स ने खूब किया स्वागत

Advertisement

ओनो केइइचि के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने जापानी राजदूत के भारतीय संस्कृति के प्रति इस जुड़ाव की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें गंगा और ऋषिकेश से प्यार हो गया तो शायद यहां से जाने का मन ही न करे. वहीं कुछ लोगों ने उन्हें स्थानीय हिमालयी चाय का स्वाद लेने और ऋषिकेश में राफ्टिंग करने की सलाह भी दी. एक यूजर ने यह बात भी कही कि हर व्यक्ति किसी धर्म का पालन करे, यह जरूरी नहीं है, लेकिन किसी देश की संस्कृति और परंपराओं को समझना जरूर संभव है. राजदूत के पोस्ट पर आई प्रतिक्रियाओं में भारत-जापान संबंधों को लेकर भी लोगों ने सकारात्मक भावनाएं जाहिर कीं.

पहले भी भारतीय संस्कृति से जुड़ते रहे हैं ओनो

यह पहली बार नहीं है जब जापान के राजदूत ने भारत की संस्कृति और खान-पान को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई है. इससे पहले वह दिल्ली में हाथ से बिरयानी खाने का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर चुके हैं. उन्होंने इसकी तुलना जापानी सुशी से करते हुए कहा था कि हाथ से खाने पर बिरयानी का स्वाद और बेहतर लगता है. इसके अलावा वह बिहार के मशहूर लिट्टी-चोखा का स्वाद भी ले चुके हैं और भोजपुरी में इसकी तारीफ करते हुए "गजब स्वाद बा" कहा था.

Advertisement

यह भी पढ़े: सूट-बूट नहीं वर्दी के लिए थी तड़प… सेना में अफसर बनने के लिए छोड़ा 46 लाख का पैकेज, कौन हैं शारदेंदु तिवारी?

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इसके अलावा हाल के महीनों में ओनो भारतीय राज्यों के खान-पान और स्थानीय संस्कृति से जुड़े कई अनुभव साझा करते रहे हैं. यही वजह है कि ऋषिकेश में गंगा स्नान का उनका वीडियो सामने आते ही लोगों का ध्यान उनकी ओर गया. तीन बार गंगा में डुबकी लगाने और भारतीय परंपराओं को करीब से महसूस करने का उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें