जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नेपाल बाढ़ में तबाही के बीच वायरल हुआ ये वीडियो, तेज बहाव में बहता दिखा गैस सिलेंडर और फिर जो हुआ...

नेपाल में भीषण बाढ़ से रसुवा और नुवाकोट में भारी तबाही मची है. त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों के उफान से सौ से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों के लापता होने की खबर है. इस बीच बाढ़ में बहकर आए गैस सिलेंडर को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नेपाल बाढ़ में तबाही के बीच वायरल हुआ ये वीडियो, तेज बहाव में बहता दिखा गैस सिलेंडर और फिर जो हुआ...
Image Source: Screengrab
Advertisement

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया है. रसुवा और नुवाकोट जिलों में त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से भारी तबाही मची. बाढ़ का पानी घरों, सड़कों और पुलों को बहा ले गया, जबकि बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. इस आपदा में सौ से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है और सैकड़ों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. लापता लोगों में विदेशी पर्यटकों के शामिल होने की बात भी सामने आई है.

इस बीच सोशल मीडिया पर बाढ़ से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें एक वीडियो ने लोगों का खास ध्यान खींचा है. वीडियो में कुछ लोग तेज बहाव वाली नदी के किनारे नजर आ रहे हैं और इसी दौरान पानी के साथ बहकर आए गैस सिलेंडर को एक व्यक्ति बाहर निकालता दिखाई देता है.

वीडियो में आखिर क्या दिख रहा है?

Advertisement

वायरल वीडियो में नदी का पानी बेहद तेज रफ्तार से बहता नजर आता है. पानी के साथ मलबा, कचरा और कई तरह की टूटी-फूटी चीजें भी बह रही हैं. किनारे खड़े कुछ लोग हालात को देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं. इसी दौरान पानी में एक गैस सिलेंडर दिखाई देता है. एक व्यक्ति की नजर जैसे ही उस पर पड़ती है, वह आगे बढ़ता है और काफी जोखिम उठाकर सिलेंडर को पानी से बाहर खींच लेता है. आसपास मौजूद लोग भी उसकी मदद करते नजर आते हैं. बाढ़ जैसी भयावह स्थिति के बीच किसी काम की चीज को बचाने की यह कोशिश लोगों को अलग-अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर रही है. हालांकि, सिर्फ वीडियो के आधार पर यह तय करना मुश्किल है कि वहां मौजूद लोग सिलेंडर क्यों निकाल रहे थे. इसलिए वायरल वीडियो को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सावधानी जरूरी है.

यह भी पढ़े: अरुणाचल की नदियों में केंद्रीय मंत्री ने की स्विमिंग, तेज बहाव में लगाए गोते, राहुल गांधी पर ली चुटकी, Video

वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. ज्यादातर यूजर्स ने नेपाल में हुई तबाही पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. कई लोगों ने आशंका जताई कि बाढ़ के तेज बहाव में लोगों के साथ-साथ कई शव भी बह गए होंगे. कुछ यूजर्स ने नेपाल के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की. वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग शायद नदी में फंसे लोगों या मदद की जरूरत वाले किसी व्यक्ति को तलाश रहे हों. एक यूज़र ने लिखा 'प्रभु यीशु मसीह जीवित लोगों की देखभाल करें और उन परिवारों को सांत्वना दें जिन्होंने अपने किसी प्रियजन को खो दिया है.' 

Advertisement

यह भी पढ़े: पापा विधायक हैं हमारे…! BJP विधायक की बेटी ने महिला इंस्पेक्टर को मारा थप्पड़, Video आया सामने

बताते चलें कि इस पूरी घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि प्राकृतिक आपदा के सामने इंसान कितना बेबस हो सकता है. एक तरफ बहता पानी और तबाही का मंजर है, तो दूसरी तरफ लोग अपनी क्षमता के मुताबिक हालात से जूझते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो इसी भयावह तस्वीर का एक छोटा सा हिस्सा है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें