जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विदेशी महिला ने भारत विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोली- 'भारत से नफरत है तो दूर रहो'

Viral Video: वीडियो में महिला खूबसूरत भारतीय साड़ी पहने नजर आती है और अपने बालों में गजरा लगाती दिख रही है. उसका देसी अंदाज देखकर ही लोगों का ध्यान उसकी ओर चला जाता है, लेकिन वीडियो में कही उसकी बातें इसे और खास बना देती है. महिला ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो भारत को पिछड़ा बताते हैं या देश के प्रति नफरत का नजरिया रखते हैं.

विदेशी महिला ने भारत विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोली- 'भारत से नफरत है तो दूर रहो'
Image Source: ivanaperkovicofficial/Instagram
Advertisement

Foreigner Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका भारत के प्रति प्यार और यहां की जिंदगी को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो में महिला खूबसूरत भारतीय साड़ी पहने नजर आती है और अपने बालों में गजरा लगाती दिख रही है. उसका देसी अंदाज देखकर ही लोगों का ध्यान उसकी ओर चला जाता है, लेकिन वीडियो में कही उसकी बातें इसे और खास बना देती है. महिला ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो भारत को पिछड़ा बताते हैं या देश के प्रति नफरत का नजरिया रखते हैं.

साड़ी-गजरे में दिखा महिला का देसी अदाज

वीडियो की शुरुआत में महिला भारतीय अंदाज में तैयार होती दिखाई देती है. उसने साड़ी पहनी हुई है और बालों में गजरा सजाते हुए काफी खुश नजर आ रही है. उसके चेहरे की खुशी देखकर ऐसा लगता है कि वह भारत की संस्कृति को सिर्फ करीब से देख ही नहीं रही, बल्कि उसे दिल से महसूस भी कर रही है. इसी दौरान वह भारत में मिलने वाली सुविधाओं और खासकर यहां की तेज ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस का जिक्र करती है. उसके लिए रोजमर्रा की यह छोटी सी सुविधा भी काफी खास अनुभव बन गई.

बोली- गजरा ऑर्डर किया और 10 मिनट में घर पहुंच गया

Advertisement

महिला ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि उसने गजरा ऑर्डर किया था और करीब 10 मिनट के अंदर ही वह उसके पास पहुंच गया. उसके लिए यह बात काफी हैरान करने वाली और खुशी देने वाली थी. भारत में रहने वाले लोगों के लिए भले ही ऐसी तेज डिलीवरी अब आम बात लगती हो, लेकिन बाहर से आए किसी व्यक्ति के लिए यह अनुभव काफी अलग हो सकता है. महिला ने इसी छोटे से उदाहरण के जरिए बताया कि भारत में टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन सुविधाएं किस तरह तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं,

'भारत में कमियां हैं, लेकिन इसे पिछड़ा कहना गलत

महिला ने भारत की तारीफ करते हुए यह भी साफ कहा कि देश में समस्याएं जरूर हैं. हालांकि, सिर्फ कमियों को देखकर पूरे भारत को पिछड़ा कहना उसे सही नहीं लगता. उसका मानना है कि कई क्षेत्रों में भारत दूसरे देशों से आगे भी है और यहां तेजी से बदलाव हो रहे हैं. उसकी बातों में भारत को लेकर एक सकारात्मक सोच दिखाई देती है, यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उसके वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.

हिंदी वाले बयान पर घिरे शिव राजकुमार, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए तो बोले- 'मुझसे गलती हुई', मांगी माफी

Advertisement

भारत से नफरत करने वालों को दिया सीधा जवाब

वीडियो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा तब आता है, जब महिला भारत को पिछड़ा बताने और देश से नफरत करने वाले लोगों को सीधा जवाब देती है. उसका कहना है कि अगर किसी को भारत पसंद नहीं है या वह इसे पिछड़ा समझता है, तो उसे भारत से दूर रहना चाहिए. उसका यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया. खास बात यह रही कि उसने भारत की तारीफ करते हुए यहां की समस्याओं को छिपाया नहीं, बल्कि दोनों पहलुओं को स्वीकार किया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- दिल जीत लिया

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स विदेशी महिला की सोच और उसके देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. किसी ने उसके साड़ी और गजरे वाले लुक को पसंद किया, तो किसी ने भारत के प्रति उसके नजरिए की तारीफ की. कई लोगो का कहना है कि किसी देश को समझने के लिए सिर्फ उसकी कमियां देखना काफी नहीं है.  भारत की बदलती तस्वीर, टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की सुविधाओं को भी देखना जरूरी है. यही वजह है कि महिला का यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है,

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें