जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बाढ़ में बहकर नदी किनारे पहुंचा चंद दिनों का नवजात, सेना के जवानों ने बचाई जान; वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

नेपाल में बाढ़ के बीच एक नवजात बच्चे को सेना के जवानों ने सुरक्षित बचाया. बताया जा रहा है कि बच्चा बाढ़ के पानी में बहकर नदी किनारे पहुंच गया था. वायरल वीडियो में जवान उसे पालने में संभालते नजर आ रहे हैं. मासूम को सुरक्षित देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जवानों की तारीफ की और बच्चे की सलामती की दुआ की.

बाढ़ में बहकर नदी किनारे पहुंचा चंद दिनों का नवजात, सेना के जवानों ने बचाई जान; वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
Image Source: Screengrab
Advertisement

नेपाल में आई दैवीय आपदा में अब तक 1400 से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. जबकि हज़ारों लोगों की अभी तक कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही है. इस तबाही के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने मुश्किल हालात में भी इंसानियत की उम्मीद जगा दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही इस क्लिप में सेना के जवान एक बेहद छोटे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बच्चा कुछ ही दिन पहले पैदा हुआ था और बाढ़ के पानी में बहकर नदी किनारे पहुंच गया था.

पालने में मिला मासूम

वायरल वीडियो में एक नवजात बच्चा छोटे से पालने में लेटा दिखाई दे रहा है. उसके आसपास सेना के जवान और स्थानीय लोग मौजूद हैं. जवान बेहद सावधानी से बच्चे को संभालते नजर आते हैं. बच्चे को सुरक्षित देखकर उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई देती है. आसपास मौजूद लोग भी जवानों से बच्चे के बारे में सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं. बाढ़ जैसे खतरनाक हालात में इतने छोटे बच्चे तक पहुंचना और उसे सुरक्षित बाहर निकालना आसान काम नहीं था. जवानों ने बच्चे को पानी से बाहर निकालने के बाद उसकी देखभाल भी की. यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग रेस्क्यू टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़े: गोंडा में ड्यूटी करने आईं साउथ इंडियन डॉक्टर ने ऐसी अवधी बोली, सुनकर लोगों के चेहरे पर आ गई मुस्कान; VIDEO वायरल

मासूम के माता-पिता को लेकर चिंता

वीडियो सामने आने के बाद जहां लोग बच्चे के सुरक्षित बचने पर खुशी जता रहे हैं, वहीं कई लोगों के मन में एक सवाल भी है कि उसके माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्य सुरक्षित हैं या नहीं. हालांकि, सामने आई जानकारी में बच्चे के परिवार के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर भावुक हुए लोग

वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स बच्चे के लिए दुआ करते नजर आए. किसी ने उसे बेहद प्यारा बताया तो किसी ने कहा कि बच्चे को बचाने वाले जवानों के चेहरों की खुशी देखकर दिल खुश हो गया. कई लोगों ने प्रार्थना की कि यह मासूम जल्द से जल्द अपने माता-पिता से मिल सके. एक भूमि नाम की यूज़र ने लिखा कि 'इतना छोटा सा बच्चा आखिर उनके माता-पिता कहां होंगे इस भयानक मंजर के अंदर, भगवान करे इसके माता-पिता मिल जाए तो बच्चे की जिंदगी सुधर जाएगी.' एक अन्य माही नाम की सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा बहुत ही सुंदर पल है ये और दुख की घड़ी भी है ऐसे जांबाजो को सैल्यूट है जो इस बच्ची की जान बचाई.'

यह भी पढ़े: बाहुबली 2 के गाने 'सोजा जरा' पर लड़की ने किया गजब का डांस, वीडियो देख बोले यूजर्स- नजरें नहीं हट रहीं

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि रेस्क्यू टीम की बहादुरी की भी खूब तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि बाढ़ के खतरनाक पानी के बीच अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना किसी की जान बचाना मानवता की मिसाल है. इस वीडियो ने एक बार फिर दिखाया है कि आपदा कितनी भी बड़ी क्यों न हो, इंसानियत और मदद का जज्बा उससे बड़ा हो सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें