जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कोर्ट रूम में ऐसा क्या हुआ, पति के गले लगकर रोई पत्नी, जज के सामने फाड़े तलाक के कागज! Video

इस मामले को लेकर सबसे बड़ा ट्विस्ट तब समाने आया, जब दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दोनों के तलाक़ के केस की सुनवाई थी.तभी कोर्ट रुम में शिखा ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में तलाक़ के सारे काग़ज़ात फाड़कर फेंक दिए.

कोर्ट रूम में ऐसा क्या हुआ, पति के गले लगकर रोई पत्नी, जज के सामने फाड़े तलाक के कागज! Video
Image Credits: X/Video Screengrab
Advertisement

फिल्मों में तो कोर्ट के बाहर कई सीन फ़िल्माए जाते हैं, जो वायरल हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी रियल लाइफ में कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होता है.

वायरल वीडियो देख इमोशनल होंगे लोग 

अब कथित तौर पर दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर हंस किसी की आंखें नम है. 

टूटने की कगार पर था रिश्ता

Advertisement

वायरल X पोस्ट के मुताबिक बात 2020 की है, जब सौरभ और शिखा की शादी हुई थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन फिर किसी बात पर दोनों के बीच ऐसा झगड़ा हुआ है कि बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गई. गुस्से में आकर शिखा ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया और तलाकती मांग करने लगीं. दोनों का रिश्ता बिखरने टूटने की कगार पर था.  

ससुर की बीमारी देख भुलाए गिले-शिकवे

पति-पत्नी के इस झगड़े का सबसे बुरा असर शिखा के पति की सेहत पर पड़ा. तनाव के कारण सिर्फ 10 दिन पहले ही उन्हें दिल का दौड़ा पड़ गया. जैसे ही पति सौरभ को अपने ससुर की इस हालत का पता चला, वो अपना सारा गुस्सा और गिले-शिकवे भूल गए और तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे.  

ससुर के लिए दामाद ने निभाया बेटे का फर्ज 

सौरभ को लगा कि वहां शायद उतना अच्छा इलाज नहीं हो पाएगा. इसलिए उन्होंने बिना समय बर्बाद किए अपने ससुर को वहां से डिस्चार्ज कराया और गुरुग्राम के नामी मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया. सौरभ ने उनका वहां अच्छा से इलाज कराया, जिसके बाद ससुर की जान बच गई. इतना सब करके उन्होंने दामाद नहीं, बल्कि एक बेटे का फर्ज निभाया. 

Advertisement

जज के सामने फाड़े तलाक के कागज

इस मामले को लेकर सबसे बड़ा ट्विस्ट तब समाने आया, जब दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दोनों के तलाक़ के केस की सुनवाई थी. पति-पत्नी अदालत में आमने-सामने खड़े थे. लेकिन अब शिखा के दिल में गुस्सा नहीं, बल्कि पति के लिए इज़्ज़त, सम्मान और प्यार था. तभी कोर्ट रुम में शिखा ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में तलाक़ के सारे काग़ज़ात फाड़कर फेंक दिए और अपने पति सौरभ के गले लग गईं. दोनों ही जज और वकीलों के समाने ही फूट-फूटकर रो पड़े. 

दो परिवार फिर से हुए एक 

Advertisement

यह भी पढ़ें

अब सोशल मीडिया पर ये इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है, लोग सौरभ के बड़प्पन और शिखा के इस फैसले की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. मुश्किल वक्त में दामाद द्वारा निभाए गए इस फर्ज ने ना सिर्फ एक बुजुर्ग की जान बचाई, बल्कि दो परिवारों को फिर से एक कर दिया. वायरल हो ही इस वीडियो में जो दावा किया जा रहा है, हम उसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें