×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिकी का आरोप, ईरान अंधाधुंध मिसाइल हमले कर रहा, यूएस सेंट्रल कमांड ने जारी किया एयरस्ट्राइक का वीडियो

अमेरिकी सेना ने कहा है कि वे इन खतरों को ढूंढकर बिना किसी हिचक के खत्म कर रहे हैं. बयान में कहा गया कि जहां भी मोबाइल लॉन्चर से हमले का खतरा मिलता है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

Author
03 Mar 2026
( Updated: 03 Mar 2026
08:37 PM )
अमेरिकी का आरोप, ईरान अंधाधुंध मिसाइल हमले कर रहा, यूएस सेंट्रल कमांड ने जारी किया एयरस्ट्राइक का वीडियो
Advertisement

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान बिना सोचे समझे अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है. सेना ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर अपनी बात सामने रखी है.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान मोबाइल लॉन्चर के जरिए अलग-अलग जगह से मिसाइलें लॉन्च कर बिना सोचे समझे मिडिल-ईस्ट में ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

यूएस सेंट्रल कमांड का बयान

यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक का फुटेज जारी किया है.

यूएस-इजरायल अभियान और ईरान की प्रतिक्रिया

Advertisement

अमेरिकी सेना ने कहा है कि वे इन खतरों को ढूंढकर बिना किसी हिचक के खत्म कर रहे हैं. बयान में कहा गया कि जहां भी मोबाइल लॉन्चर से हमले का खतरा मिलता है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

यूएस-इजरायल के संयुक्त अभियान के जवाब में ईरान ने गल्फ देशों पर हमले शुरू कर दिए. तेहरान ने दावा किया कि यूएस बेस को निशाने पर ले मिसाइलें दागी गईं. खाड़ी देशों के कई हवाईअड्डे भी इसकी जद में आए जिससे हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा. कतर, ओमान, यूएई, जॉर्डन समेत तमाम खाड़ी देशों ने इसका पुरजोर विरोध किया.

संयुक्त राष्ट्र में ईरान की चेतावनी

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अली बहरेनी ने चेतावनी दी कि अगर किसी पड़ोसी देश के सैन्य अड्डे का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमला करने के लिए किया गया, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा और वो भी निशाने पर रहेगा.

Advertisement

जिनेवा में पत्रकारों से बातचीत में बहरेनी ने कहा कि ईरान अपनी रक्षा तब तक जारी रखेगा, जब तक उसके खिलाफ आक्रामक कार्रवाई बंद नहीं होती.

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए है.

ईरानी राष्ट्रपति का बयान

ईरानी राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, “जरूरी अधिकारियों को प्रांत सौंपकर, फैसले तेजी से और स्थानीय हालात के हिसाब से लिए जाते हैं.”

Advertisement

यह भी पढ़ें

उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर चुके हैं कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई समेत 48 शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें