सूडान में सोने की खदान ढही, 11 लोगों की मौत, एक हफ्ते में दूसरी बार धंसी गोल्ड माइन, लगातार हादसों की वजह क्या?
छोटे स्तर पर और पारंपरिक तरीकों से किया जाने वाला सोना खनन सूडान के बहुत से लोगों की कमाई का एक बड़ा जरिया है. देश के कुल सोने का करीब 80 प्रतिशत इसी तरह के खनन से निकलता है.
Follow Us:
Sudan Gold Mine: सूडान के वेस्ट कोर्डोफान में सोने की खदान अचानक ढहने से बड़ा हादसा हो गया. पूर्वी सूडान के रेड सी स्टेट के ओनी इलाके में पांच खदानें ढहने से 11 मजदूरों की मौत हो गई. जबकि 21 अन्य से ज्यादा घायल हो गए. एक स्वयंसेवी समूह और चश्मदीदों ने यह जानकारी दी.
स्वयंसेवी समूह 'दार हमार इमरजेंसी रूम' ने रविवार को एक बयान में बताया कि बचाव टीमों ने अब तक 11 शव निकाले हैं और 21 घायल मजदूरों को बचाया है. खदानों के अंदर अब भी फंसे लोगों की तलाश जारी है.
मुश्किल हुआ रेस्क्यू
सूडानी मिनरल रिसोर्सेज कंपनी ने भी रविवार को अलग से एक बयान जारी कर ओनी इलाके में खदानें ढहने की पुष्टि की. घटनास्थल पर मौजूद एक खनिक ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हादसा शनिवार को उस समय हुआ, जब मजदूर जमीन के नीचे काम कर रहे थे. उसके मुताबिक, आसपास की खदानें एक के बाद एक ढह गईं और मजदूर चट्टानों और मिट्टी के नीचे दब गए. मलबा हटाने के लिए बुलडोजर भी बुलाए गए. घटनास्थल के कुछ हिस्सों तक पहुंचना काफी मुश्किल है. इसी वजह से अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर कितने मजदूर लापता हैं.
कई घायल मजदूरों को पोर्ट सूडान ले जाया गया, जो खदान वाली जगह से करीब 300 किलोमीटर दूर है. इससे पहले वेस्ट कोर्डोफान स्टेट में अल-नुहुद के पास स्थित अल-जारा में सोने की खदान ढह गई थी जिसमें 80 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें- अमेरिका से तनाव खत्म करने के लिए ईरान ने रख दीं 7 शर्तें, ट्रंप नहीं मानें तो दी 'निर्णायक जंग' की चेतावनी
छोटे स्तर पर और पारंपरिक तरीकों से किया जाने वाला सोना खनन सूडान के बहुत से लोगों की कमाई का एक बड़ा जरिया है. देश के कुल सोने का करीब 80 प्रतिशत इसी तरह के खनन से निकलता है. उत्तरी और पश्चिमी सूडान में ऐसी 800 से ज्यादा खनन साइटें हैं, जहां 15 लाख से ज्यादा खनिक काम करते हैं.
सूडान में कितना गोल्ड है?
यह भी पढ़ें
सोना सूडान के लिए विदेशी मुद्रा कमाने के प्रमुख जरियों में से एक है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सूडान ने 2025 में 70 टन सोने का उत्पादन किया था. सूडान की खदानों में इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं. वजह है सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होना, खनन से जुड़े बुनियादी ढांचे की खराब हालत मजदूरों के लिए खतरा और बढ़ा देती है.