जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'चेहरा ढककर स्कूल नहीं...', इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर लगेगा बैन, PM जॉर्जिया मेलोनी ने नए नियमों का किया ऐलान

Ban Burqas and Niqabs in Italian Schools: सरकार जल्द ही ऐसा प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखने वाली है, जिसमें स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने की बात कही गई है.

Author
21 Sep 2026
( Updated: 21 Sep 2026
09:16 AM )
'चेहरा ढककर स्कूल नहीं...', इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर लगेगा बैन, PM जॉर्जिया मेलोनी ने नए नियमों का किया ऐलान
Image Source: IANS/ Canva
Advertisement

Meloni plans to Ban Burqas and Niqabs in Italian Schools: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार स्कूलों को लेकर कुछ नए नियम लाने की तैयारी में है. मेलोनी ने रविवार को कहा कि स्कूल आने वाले सभी छात्रो का चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए. सरकार जल्द ही ऐसा प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखने वाली है, जिसमें स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने की बात कही गई है. हालांकि, अभी यह फैसला कानून नहीं बना है और अंतिम नियम कैबिनेट की मजूरी के बाद ही साफ होंगे. वहीं, हिजाब को इससे अलग माना जा रहा है, क्योंकि इसमें चेहरा खुला रहता है.

विदेशी छात्रों की संख्या भी तय करने की तैयारी

सरकार सिर्फ चेहरे को ढकने वाले कपड़ों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती. स्कूलों की कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या को लेकर भी एक सीमा तय करने का प्रस्ताव है.. अभी यह संख्या कितनी होगी, यह तय नहीं किया गया है. मेलोनी का तर्क है कि अगर किसी कक्षा में एक-दो बच्चों को इतालवी भाषा समझने में परेशानी होती है, तो शिक्षक और दूसरे बच्चे उनकी मदद कर सकते हैं.. लेकिन अगर ऐसे छात्रों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाए, तो पूरी कक्षा में भाषा सीखने और पढ़ाई के माहौल पर असर पड़ सकता है.

Advertisement

इसी वजह से सरकार चाहती है कि हर कक्षा में विदेशी छात्रों की एक तय सीमा हो, ताकि वे इतालवी भाषा और स्थानीय समाज के साथ आसानी से जुड़ सकें. आंकड़ों के मुताबिक, इटली के स्कूलों में गैर-इतालवी नागरिकता वाले छात्र कुल विद्यार्थियो का करीब 11.6 फीसदी हैं.

बच्चों के साथ माता-पिता पर भी जोर

Advertisement

प्रस्ताव में विदेशी छात्रों के माता-पिता को लेकर भी एक अहम बात कही गई है. जिन बच्चों को स्कूल की पढ़ाई और इतालवी भाषा समझने में गंभीर परेशानी होगी, उनके माता-पिता के लिए इतालवी भाषा सीखना जरूरी किया जासकता है. सरकार का मानना है कि अगर माता-पिता भाषा समझेंगे, तो वे अपने बच्चों की पढ़ाई और स्कूल से जुड़ी जरूरतों में बेहतर मदद कर पाएंगे.

शाहरुख-अजय पर तुकाराम मुंढे का बड़ा बयान, बोले- ‘स्टार होंगे अपने घर में, मेरे लिए कानून सबके लिए बराबर’

अभी सिर्फ प्रस्ताव, अंतिम फैसला बाकी

यह भी पढ़ें

मेलोनी ने ये घोषणाएं अपनी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ की युवा शाखा के एक कार्यक्रम में की. सरकार इन बदलावों को भाषा सीखने, सामाजिक मेलजोल और स्कूलों में बेहतर एकीकरण से जोड़ रही है. हालांकि, फिलहाल इन प्रस्तावों की अंतिम रूपरेखा सामने नहीं आई है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही पता चलेगा कि चेहरे को ढकने पर रोक कितनी सख्त होगी, विदेशी छात्रों की सीमा क्या होगी और माता-पिता के लिए भाषा सीखने का नियम किस तरह लागू किया जाएगा.
इटली का यह कदम यूरोप में चेहरे को ढकने वाले कपड़ों और प्रवासियों के सामाजिक एकीकरण को लेकर चल रही बड़ी बहस का हिस्सा भी है. अलग-अलग यूरोपीय देशों में इस मुद्दे पर अलग-अलग नियम लागू हैं..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें