जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘धन्यवाद नायक…’, पहले मिला इजरायली इंडिपेंडेंस डे का निमंत्रण, अब इजरायल भर में लगे कैप्टन स्मित मच्छार के पोस्टर

फ्लाई दुबई में सवार इजरायली सहित करीब 180 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पूरी दुनिया में हीरो कहा जा रहा है. एक ओर जहां कैप्टन स्मित को इजरायली इंडिपेंडेंस डे में मशाल जलाने का निमंत्रण मिला है, वहीं उनके पोस्टर भी लगाए गए हैं.

Author
05 Oct 2026
( Updated: 05 Oct 2026
12:20 PM )
‘धन्यवाद नायक…’, पहले मिला इजरायली इंडिपेंडेंस डे का निमंत्रण, अब इजरायल भर में लगे कैप्टन स्मित मच्छार के पोस्टर
Image Source: X/ @ZvikaKlein
Advertisement

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बीते दिनों हुई हाईजैकिंग की कोशिश और उसे हम्माम अल हम्मामी द्वारा कथित तौर पर इज़रायल में क्रैश करने के प्लान को फेल करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की पूरी दुनिया में तारीफ़ हो रही है. स्मित के अद्भुत साहस, जज्बे और प्रेजेंस ऑफ माइंड और मरणासन्न स्थिति में होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने की वजह से ना सिर्फ फ्लाइट क्रैश होने से बची बल्कि 180 लोगों की जान बच गई. इसके बाद उन्हें भारत, इज़रायल सहित दुनियाभर में ‘हीरो’ करार दिया जा रहा है. इज़रायल में स्मित के सम्मान की बड़ी तैयारी की जा रही है. 

एक ओर जहां स्मित को  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है तो वहीं इजरायली स्ट्रीट्स के बिलबोर्ड्स पर स्मित को नायक, हीरो बताते हुए बड़ी तस्वीर लगी है.

इज़रायल के बड़े अख़बार जेरूशलम पोस्ट के एडिटर-इन-चीफ ज़विका क्लेन ने इसको लेकर एय वीडियो शेयर  किया है जिसमें दिख रहा है कि इज़रायल के प्रमुख रूट्स पर स्मित की तस्वीर लगाई गई है, जिसमें लिखा है कि: “शुक्रिया, हीरो.” 🇮🇱🇮🇳 उस नाटकीय फ्लाईदुबई फ़्लाइट की रिपोर्टिंग के कुछ दिनों बाद, आज इज़राइल के 'एड हलोम जंक्शन' पर कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में एक बड़ा बिलबोर्ड दिखाई दिया. उस पर उनकी तस्वीर और हिब्रू और हिंदी में एक सीधा-सा संदेश था: शुक्रिया, हीरो. उस पायलट के लिए एक उचित सम्मान, जिनके कामों ने एक बहुत बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी की कैप्टन स्मित मच्छार से बात

आपको बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी शनिवार देर रात कैप्टन स्मित मच्छार से बात की थी. इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम नेतन्याहू ने उन्हें इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित किया है. 

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्मित मच्छार से कहा, “मैं चाहूंगा कि कैप्टन स्मित और पीएम मोदी हमारे स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की लौ थामे रहें. यह हमारा सबसे बड़ा सम्मान है. हम आमतौर पर इसे इजरायली नागरिकों के लिए रखते हैं, लेकिन इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको गले लगाएंगे.”

Advertisement

इजरायली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे कैप्टन स्मित मच्छार

स्मित मच्छार, जो वर्तमान में दुबई में कार्यरत हैं ने बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट के अंदर अपने सह-पायलट द्वारा हमला किए जाने के बाद एक बड़े हादसे को टाल दिया. गंभीर चोट लगने के बावजूद भारतीय पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिससे यात्री और क्रू मेंबर हस्तक्षेप कर सके. ऐसे में उन्होंने विमान के यात्रियों की जान बचा ली.

UAE के डिप्टी पीएम हमदान बिन मोहम्मद की भी हुई कैप्टन स्मित मच्छार से बात

Advertisement

वहीं, इससे पहले दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने शनिवार को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की.

हमदान बिन मोहम्मद ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की. फ्लाईदुबई के इस पायलट ने साहस और जिम्मेदारी की सर्वोच्च मिसाल पेश की. हमारी ओर से और देश के नेतृत्व की ओर से उन्हें पूरा सम्मान और प्रशंसा. हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं."

कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में हो रहा सुधार

इससे पहले यूएई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया था कि कैप्टन मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है. भारतीय मिशन ने कहा कि वह उनके परिवार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा उनके इलाज और जल्द स्वस्थ होने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है.

Advertisement

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान को क्रैश करने की थी आतंकी पायलट की योजना

इसी बीच इस घटना की जाँच कर रहे अधिकारियों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि तेल अवीव जाने वाली फ़्लाईदुबई (flydubai) की फ़्लाइट को क्रैश करने की कोशिश करने वाले को-पायलट ने कथित तौर पर इज़राइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान को क्रैश करने की योजना बनाई थी.

ये भी पढ़ें: लिखना था ब्राज़ील, गलती से लिख बैठे भारत…! ट्रंप करने चले थे अमेरिकी चुनाव की आलोचना, खुद हो गए ट्रोल

जांच में हुआ बड़ा खुलासा!

Advertisement

इज़राइल के हिब्रू मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए गए ओमान के फ़र्स्ट ऑफ़िसर हमम अल-हम्मामी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जांचकर्ताओं को बताया कि उसकी योजना फ़्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार की हत्या के बाद फ़्लाईदुबई फ़्लाइट 1073 को सामान्य रूप से जारी रखने की थी, ताकि बिना किसी शक के लैंडिंग की सभी ज़रूरी मंज़ूरी मिल सके और फिर 9/11 जैसे हमले की तरह विमान को एयरपोर्ट पर किसी इमारत या जेट से टकराकर क्रैश किया जा सके.

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट सामने आई है कि कि अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं को बताया कि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए उसने जॉर्डन के ऊपर मच्छार पर हमला किया, क्योंकि उस समय विमान इज़राइल की ओर बढ़ रहा था.

ये भी पढ़ें: विजय सरकार की फ्री बस योजना पर उठे सवाल, विधवा महिला ने परेशान होकर खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानें क्या है पूरा मामला?

फ्लाईदुबई फ्लाइट में नौकरी मिलने से पहले ही हम्मामी ने बना ली थी योजना

यह भी पढ़ें

एक इज़राइली सूत्र ने 'द जेरूसलम पोस्ट' को बताया कि फ़्लाईदुबई के जिस को-पायलट पर विमान को क्रैश करने की कोशिश का आरोप है, उसने नौकरी मिलने से पहले ही इस हमले की योजना बना ली थी और तेल अवीव जाने वाली एयरलाइंस के बारे में जानकारी जुटाई थी. पूछताछ के दौरान उसने यह बात बताई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें