नेपाल के जुफल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सीता एयर विमान का टायर निकला, बाल-बल बचे सभी यात्री
नेपाल में जुफल एयरपोर्ट पर सीता एयर विमान की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला टायर निकल गया और सभी 16 यात्री और क्रू सुरक्षित बचे.
Follow Us:
पश्चिमी नेपाल के डोल्पा जिले स्थित जुफल एयरपोर्ट पर गुरुवार को सीता एयर का एक विमान हादसे का शिकार हो गया. लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला टायर निकल गया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
लैंड होते ही प्लेन का टायर निकला
डोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल राज गिरी ने कहा, "विमान में 13 यात्री और तीन क्रू मेंबर समेत कुल 16 लोग सवार थे. सुबह करीब 8:25 बजे लैंडिंग के दौरान विमान की दाहिनी ओर का पिछला टायर निकल गया. सभी क्रू मेंबर और यात्री सुरक्षित हैं."
सात विदेशी नागरिक भी विमान में थे
गिरी के अनुसार, यात्रियों में फ्रांस, जर्मनी और बेल्जियम जैसे देशों के सात विदेशी नागरिक और छह नेपाली नागरिक शामिल थे.
इस घटना के बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विमान का पिछला टायर निकलते और ढलान पर लुढ़कते हुए दिखाई दे रहा है.
नेपालगंज से जुफल जा रहा था विमान
यह विमान पहले दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज एयरपोर्ट से उड़ा था और जुफल एयरपोर्ट जा रहा था.
डोल्पा नेपाल के दूर-दराज जिलों में से एक है. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद विमान एयरपोर्ट के रनवे पर ही खड़ा है.
गिरी ने कहा, "विमान की हालत की जांच के लिए एक टेक्निकल टीम के आने के बाद ही विमान के बारे में जरूरी फैसले लिए जाएंगे."
नेपाल के पहाड़ी इलाके काफी मुश्किल भरे हैं और हाल के वर्षों में यहां कई हवाई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिससे अक्सर देश के एविएशन सेफ्टी रिकॉर्ड पर सवाल उठते रहे हैं.
24 जुलाई, 2024 को काठमांडू में सौर्या एयरलाइंस क्रैश हुआ था, जिसमें सवार 19 में से 18 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना ने विमान संचालन, उड़ान की तैयारी, कार्गो हैंडलिंग और रेगुलेटरी निगरानी में बड़ी कमियों को उजागर किया, जिससे नेपाल में एविएशन सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर बड़े सवाल खड़े हुए.
यह भी पढ़ें
यूरोपीय संघ ने 2013 से नेपाल को अपनी एविएशन सेफ्टी लिस्ट में रखा है, जिससे नेपाली एयरलाइंस को ईयू एयरस्पेस में उड़ान भरने से रोका गया है.