जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

समुद्र की लहरों में गुम हुआ 243 यात्रियों से भरा जहाज, सर्चिंग के लिए उतरी सेना, हेलिकॉप्टर से तलाशी

जहाज की आखिरी लोकेशन बांजारमासिन के बसिरिह एसएआर जेट्टी से लगभग 80 समुद्री मील दूर मिली थी. इंडोनेशिया में फेरी के लिए जहाजों का इस्तेमाल आम बात है.

Author
13 Sep 2026
( Updated: 13 Sep 2026
01:18 PM )
समुद्र की लहरों में गुम हुआ 243 यात्रियों से भरा जहाज, सर्चिंग के लिए उतरी सेना, हेलिकॉप्टर से तलाशी
Image Source- NASA/Joel Kowsky via IANS
Advertisement

Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया के जावा सागर में 243 लोगों से भरा एक जहाज लापता हो गया. यह शिप 'वर्गो ट्रांसपोर्ट-8' था, जो कि शनिवार सुबह सुराबाया से रवाना हुआ था, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक इसका संपर्क टूट गया.

जहाज जावा सागर में लापता हो गया है. इसके बाद इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी (बसारनास) ने जहाज की तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) टीम भेजी है. अभी तक अलग अलग जगहों से 103 लोगों को निकाला गया है इनमें से एक का शव बरामद किया गया है. अभी भी 140 लोगों की तलाश की जा रही है. 

जावा सागर में उतरे हेलिकॉप्टर

इंडोनेशिया की सरकारी और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी अंतरा की र‍िपोर्ट के अनुसार, 'वर्गो ट्रांसपोर्ट-8' जहाज सुराबाया से बांजारमासिन जा रहा था. इस यात्रा के दौरान जावा सागर में जहाज का संपर्क अचानक टूट गया. जहाज से फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो पाया है. जावा सागर में अलग-अलग जहाजों से ऑपरेशन चलाकर कुछ लोगों को निकाला गया और पास के बंदरगाह पर ले जाया गया. 

रेस्क्यू और खोज अभियान के लिए जावा सागर में हेलिकॉप्टर भी भेजे गए हैं. अधिकारियों ने अन्य जहाजों को घटना से जुड़े कोई भी साक्ष्य मिलने पर तुरंत जानकारी देने के लिए निर्देशित किया है. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि जहाज के साथ आखिर क्या हुआ. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने रचा इतिहास, 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह अगला लक्ष्य

बांजारमासिन क्लास-ए सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस की ओर से बताया गया कि जहाज का संपर्क सुबह टूट गया था. इससे पहले यात्रा के दौरान जहाज को खराब मौसम का सामना करना पड़ा था. जहाज की आखिरी लोकेशन बांजारमासिन के बसिरिह एसएआर जेट्टी से लगभग 80 समुद्री मील दूर मिली थी. सूचना मिलने के बाद रेस्‍क्‍यू टीम को उसकी आखिरी लोकेशन वाली जगह पर भेज दिया है. इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों और संसाधनों को लगाया गया है. सरकार का कहना है कि यात्रियों और जहाज के क्रू की सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

इंडोनेशिया में कब-कब हुए फेरी हादसे 

यह भी पढ़ें

इंडोनेशिया में फेरी के लिए जहाजों का इस्तेमाल आम बात है. क्योंकि यहां 17 हजार से ज्यादा द्वीपों पर आबादी का बड़ा हिस्सा रहता है. इनके बीच संपर्क साधने के लिए यात्री जहाज ही साधन है. बड़ी संख्या में लोग हर दिन जहाज से सफर करते हैं ऐसे में समुद्री जोखिम का खतरा भी बना रहता है.

  • 1981 में तंपोमास-2 यात्री जहाज के जावा सागर में डूबने से 430 लोगों की मौत हो गई थी
  • 2006 में सेनोपाती नुसंतारा का यात्री जहाज जावा सागर में डूब गया था, हादसे में 400 से ज्यादा लोगों की मौत
  • 2007 में लेविना-1 फेरी आग लगने के बाद डूब गई थी जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई
  • 2018 में लेस्तारी माजू जहाज दक्षिण सुलावेसी के पास डूब गया जिसमें 36 लोगों ने जान गंवा दी थी

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें