जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ की एंट्री! मुनीर-शहबाज की बढ़ी टेंशन, युवाओं के इस एजेंडे से मचेगा बवाल?

Cockroach Party Pakistan: पाकिस्तान में भी एक नया ऑनलाइन राजनीतिक समूह (Online Political Group) लोगों का ध्यान खींच रहा है..इस समूह का नाम है कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान (CPP). यह पार्टी अभी जमीन पर कोई बड़ी राजनीतिक ताकत नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है.

Author
31 Jul 2026
( Updated: 31 Jul 2026
11:27 AM )
पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ की एंट्री! मुनीर-शहबाज की बढ़ी टेंशन, युवाओं के इस एजेंडे से मचेगा बवाल?
Image Source: IANS/X/@PakPMO/ Instagram
Advertisement

Cockroach Party Pakistan: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम का एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक मंच चर्चा में आया था. अब इस तरह पाकिस्तान में भी एक नया ऑनलाइन राजनीतिक समूह (Online Political Group) लोगों का ध्यान खींच रहा है..इस समूह का नाम है कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान (CPP). यह पार्टी अभी जमीन पर कोई बड़ी राजनीतिक ताकत नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है. इंस्टाग्राम पर इस समूह के 1 लाख 12 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके है. पार्टी खुद को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और ऐसी राजनीति के खिलाफ बताती है, जहां कुछ खास लोगों को ही ज्यादा महत्व और सुविधाएं मिलती हैं. इसका दावा है कि यह पाकिस्तान के युवाओं और आम लोगों की आवाज बनने की कोशिश कर रही है. 

कैसे हुई शुरुआत?

जानकारी के अनुसार, कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान की शुरुआत सलमान तरार ने की है...,जो फिलहाल न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहे हैं. इस समूह का इंस्टाग्राम अकाउंट मई महीने में बनाया गया था. जानकारी के मुताबिक, इसे कनाडा से संचालित किया जा रहा है और हाल ही में इसे वेरिफाइड भी किया गया है. शुरुआत में यह एक ऑनलाइन अभियान के रूप में सामने आया, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब लोग इसे एक नए तरह के राजनीतिक प्रयोग के रूप में देख रहे हैं.

Advertisement

क्या हैं इस पार्टी के मुद्दे?

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान का कहना है कि उसका लक्ष्य देश में बेहतर शासन व्यवस्था और पारदर्शी राजनीति को बढ़ावा देना है. पार्टी ने अपने एजेंडे में कई ऐसे मुद्दों को शामिल किया है, जो आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों से जुड़े हैं. इनमें भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, परिवारवाद की राजनीति का विरोध, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, ऊर्जा संकट को खत्म करना और पानी की समस्या का समाधान जैसे मुद्दे शामिल हैं. पार्टी का कहना है कि पाकिस्तान किसी भ्रष्ट व्यवस्था या कुछ प्रभावशाली लोगों का नहीं, बल्कि वहां रहने वाले आम नागरिकों का देश है. यह समूह खासतौर पर युवाओं को अपनी मुहिम से जोड़ने की कोशिश कर रहा है.

सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा मंच

फिलहाल इस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत सोशल मीडिया ही है. समूह लगातार इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहा है और राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रख रहा है. इसके पोस्ट में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में लोगों की समस्याओं और वहां के हालात का भी जिक्र किया गया है. हाल ही में पार्टी ने अपने संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए लोगों से आवेदन भी मांगे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि यह केवल सोशल मीडिया पेज तक सीमित नहीं रहना चाहती.

Advertisement

"आपकी त्वचा देश के भविष्य से ज्यादा चमकदार..." PM मोदी के VIDEO पर दिपके की टिप्पणी से मचा बवाल

पाकिस्तान में राजनीतिक विरोध कितना आसान?

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता को जमीन पर समर्थन में कैसे बदला जाए. पाकिस्तान में राजनीतिक विरोध और सरकार की आलोचना को लेकर माहौल अक्सर संवेदनशील रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस बात पर चर्चा की कि भारत में लोकतांत्रिक माहौल के कारण ऐसे व्यंग्यात्मक या नए तरह के राजनीतिक अभियान आसानी से सामने आ सकते हैं. वहीं पाकिस्तान में इस तरह की पहल को लेकर कई लोग जोखिम और चुनौतियों की बात करते हैं.

यह भी पढ़ें

हालांकि, यह भी सच है कि किसी भी ऑनलाइन अभियान की लोकप्रियता और वास्तविक राजनीतिक समर्थन में बड़ा अंतर हो सकता है. अभी यह साफ नहीं है कि कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान आगे चलकर एक वास्तविक राजनीतिक ताकत बन पाएगी या फिर यह सिर्फ एक सोशल मीडिया आंदोलन बनकर रह जाएगी. फिलहाल इतना जरूर है कि एक अलग नाम और अलग अंदाज के साथ शुरू हुआ यह ऑनलाइन समूह पाकिस्तान में युवाओं और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें