जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

BRICS से दूरी बनाकर पछता रहा बांग्लादेश? अब भारत से रिश्ते सुधारने को बेकरार तारिक रहमान!

BRICS 2026: बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि उनका देश अब भारत के साथ संबंधों को एक नई दिशा देना चाहता है. उनका कहना है कि दोनो देशों के बीच रिश्ते किसी तीसरे देश या बहुपक्षीय मंच के जरिए नहीं... बल्कि सीधे आपसी बातचीत और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ने चाहिए.

Author
14 Sep 2026
( Updated: 14 Sep 2026
09:04 AM )
BRICS से दूरी बनाकर पछता रहा बांग्लादेश? अब भारत से रिश्ते सुधारने को बेकरार तारिक रहमान!
Image Source: IANS
Advertisement

Tariq Rahman: बांग्लादेश ने भारत के साथ अपने रिश्तो को फिर से बेहतर बनाने की इच्छा जताई है. बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि उनका देश अब भारत के साथ संबंधों को एक नई दिशा देना चाहता है. उनका कहना है कि दोनो देशों के बीच रिश्ते किसी तीसरे देश या बहुपक्षीय मंच के जरिए नहीं... बल्कि सीधे आपसी बातचीत और साझा हितों के आधार पर आगे बढ़ने चाहिए. कबीर ने साफ कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ एक ऐसा रिश्ता चाहता है जिसमें दोनों देश एक-दूसरे के हितों और सम्मान का ध्यान रखें.

BRICS में तारिक रहमान के शामिल न होने पर भी चर्चा

यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश ने कुछ दिन पहले कहा था कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत में हुए BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें सम्मेलन में सीधे आमंत्रित नहीं किया गया था. हालांकि, भारत ने उन्हें BIMSTEC के अध्यक्ष के तौर पर सम्मेलन में आने का न्योता दिया था. इसके अलावा, फरवरी में भारत की ओर से उन्हें अलग द्विपक्षीय निमंत्रण भी भेजा गया था. दो दिन तक चले BRICS सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया. 

शेख हसीना के भारत आने से बिगड़े रिश्ते

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव रहा है. अगस्त 2024 में छात्र-युवा आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना सत्ता से बाहर हो गई थीं और इसके बाद वह भारत आ गईं. भारत में उनके रहने को लेकर बांग्लादेश की नई सरकार की नाराजगी ने दोनों देशों के रिश्तों को और जटिल बना दिया. ऐसे माहौल में हुमायूं कबीर का भारत के साथ रिश्तों को फिर से शुरू करने का बयान काफी अहम माना जा रहा है.

‘मोदी की नीतियों से डरते हैं दुश्मन’, पाकिस्तान का नाम लेकर गृह मंत्री शाह ने आंतकवाद पर सुनाई खरी-खरी

'हर समय भारत के बारे में सोचने से अपने मुद्दे पीछे रह जाएंगे'

कबीर ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को भारत को लेकर अपनी सोच में संतुलन लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के लिए महत्वपूर्ण पड़ोसी है, लेकिन वह बाकी देशों की तरह एक सामान्य देश भी है. बांग्लादेश को अपने राष्ट्रीय हितों पर ध्यान देते हुए भारत के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए.
इसी बात को समझाने के लिए कबीर ने बेहद दिलचस्प अंदाज में कहा, "भारत में नाश्ता, भारत में लंच, भारत में डिनर - तो फिर आप अपना खाना कब खाएंगे?" उनका कहना था कि अगर किसी देश का पूरा ध्यान हमेशा दूसरे देश पर ही रहेगा, तो वह अपने विकास और अपने लोगों से जुड़े जरूरी मुद्दों पर कब ध्यान देगा.

UN महासभा में जाएंगे तारिक रहमान

Advertisement

यह भी पढ़ें

कबीर के मुताबिक, प्रधानमंत्री तारिक रहमान 21 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे और 26 सितंबर तक वहां रहेंगे. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी संभावित मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा गया. कबीर ने कहा कि ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में नेताओं की बैठकें अक्सर आखिरी समय में तय होती हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें