जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मोदी की नीतियों से डरते हैं दुश्मन’, पाकिस्तान का नाम लेकर गृह मंत्री शाह ने आंतकवाद पर सुनाई खरी-खरी

शाह ने कहा, पहले कौन सोच सकता था कि आतंकवादी हमले की स्थिति में भारत का प्रधानमंत्री पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जवाब देने को तैयार होगा.

Author
13 Sep 2026
( Updated: 13 Sep 2026
07:07 PM )
‘मोदी की नीतियों से डरते हैं दुश्मन’, पाकिस्तान का नाम लेकर गृह मंत्री शाह ने आंतकवाद पर सुनाई खरी-खरी
Image Source- IANS
Advertisement

BRICS शिखर सम्मेलन के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने PM को आर्थिक बदलाव का चेहरा बताया. अमित शाह ने मुंबई में 52वें इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स समारोह में बड़ा बयान दिया. 

शाह ने कहा, पहले कौन सोच सकता था कि आतंकवादी हमले की स्थिति में भारत का प्रधानमंत्री पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जवाब देने को तैयार होगा. उन्होंने कहा, 

‘चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने ऐसी रक्षा नीति बनाई है, जिससे भारत पर हमला करने के बारे में हमारे दुश्मनों को दो बार सोचना पड़ता है.’

गृह मंत्री अमित शाह की यह टिप्पणी इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि BRICS समिट में सदस्य देशों ने एक स्वर में पहलगाम हमले की निंदा की थी. एक ऐसे मंच पर पाकिस्तान की निंदा की गई थी और इसमें चीन के राष्ट्रपति भी मौजूद थे और उन्होंने आतंकवाद को आपराधिक कृत्य बताया. 

भारत कमजोर इकोनॉमी से बाहर निकला- शाह

Advertisement

गृह मंत्री शाह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, पिछले 12 सालों में बुनियादी बदलाव किए हैं. इसके परिणामस्वरूप भारत 2014 में ‘फ्रैजाइल फाइव’ (कमजोर) अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने से निकलकर आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में पहुंच गया है.

उन्होंने पिछली UPA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 2014 में भारत को फ्रैजाइल फाइव में गिना जाता था, लेकिन आज वह दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है.

PM मोदी ने देश को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाया- शाह

गृह मंत्री ने दावा किया कि भारत ने जीडीपी में 7.8% की वृद्धि दर्ज की है. इसी के साथ वह प्रमुख देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है. यह PM मोदी के संकल्प का ही नतीजा है कि उन्होंने लोगों में यह विश्वास पैदा किया है कि 15 अगस्त 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया के सभी देशों से आगे होगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'ताकतवर होना, आपके सही होने की गारंटी नहीं...', भारत से शी जिनपिंग की अमेरिका को मैसेजिंग, मोदी की कूटनीति कामयाब

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात में मोदी सरकार ने काफी काम किया है. इसी का नतीजा है कि भारत का निर्यात लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है. अमित शाह ने PM मोदी की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा, ‘PM मोदी कई सर्वेक्षणों में 68 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं. दुनिया के 36 देशों ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है, यह सम्मान वैसा ही है जैसे भारत में भारत रत्न है.’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें