जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली-NCR में तूफान 'अर्नब' का असर... रातभर हुई झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है. गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक रुक-रुककर जारी रही. तेज हवाओं और लगातार बरसात से तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है.

दिल्ली-NCR में तूफान 'अर्नब' का असर... रातभर हुई झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Image Source: IANS
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाक़ों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का भारी असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR के मौसम ने अचानक करवट ले ली है. गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा. कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई. हालांकि, लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण राजधानी में ठंड का एहसास भी बढ़ गया है.

मौसम में आए इस बदलाव का असर दिल्ली के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी देखने को मिला. गुरुवार सुबह बारिश के बाद कुछ समय के लिए आसमान साफ हुआ, लेकिन शाम करीब पांच बजे के बाद एक बार फिर बादलों ने डेरा जमा लिया. इसके बाद रुक-रुककर बारिश होती रही. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बरसात का असर अपेक्षाकृत ज्यादा देखने को मिला.

तापमान में गिरावट, बढ़ी ठंड

लगातार बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही. बारिश और हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया. दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पिछले 24 घंटों के मुकाबले 6.4 डिग्री कम रहा. वहीं, राजधानी में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम में अचानक आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया था. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.

यह भी पढ़े: यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी, अब केजरीवाल को BJP की खुली चुनौती, पूछा- कब आ रहे हो?

Advertisement

करवाचौथ पर बादलों ने बढ़ाया इंतजार

बारिश का असर सिर्फ रोजमर्रा की जिंदगी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि करवाचौथ के त्योहार पर भी इसका असर दिखाई दिया. गुरुवार शाम दिल्ली-NCR, हरियाणा, फरीदाबाद और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आसमान बादलों से ढका रहा. इसके चलते व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. करवाचौथ पर चांद देखकर व्रत खोलने की परंपरा के कारण शाम से ही महिलाएं आसमान की ओर नजरें लगाए बैठी थीं. लेकिन घने बादलों और बारिश ने इस इंतजार को और लंबा कर दिया.

यह भी पढ़े: मुस्लिम पक्ष को झटका… दिल्ली के रेस कोर्स में नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Advertisement

शुक्रवार तक भारी बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें

बता दें कि मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए पश्चिमी और मध्य दिल्ली में शुक्रवार तक बारिश का असर बने रहने का अनुमान जताया गया. कुछ इलाकों में कुल बारिश का आंकड़ा 50 मिलीमीटर से अधिक पहुंच सकता है. लगातार बदलते मौसम के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें