जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bihar MLC Election Result 2026: अनुज सिंह के हारने के बाद अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले-नीरज जी जीत गए हैं और हम...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे हैं जबकि राजद के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं. इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह काफी पीछे है. जिसके बाद अनंत सिंह ने मानी हार.

Author
28 Oct 2026
( Updated: 28 Oct 2026
11:48 AM )
Bihar MLC Election Result 2026: अनुज सिंह के हारने के बाद अनंत सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले-नीरज जी जीत गए हैं और हम...
Image Credit: IANS
Advertisement

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक और भगवान है. जनता ने जिसे वोट दिया, वह जीत गया और जिसे वोट नहीं दिया, वह हार गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें जनता के फैसले से कोई नाराजगी नहीं है और पार्टी के खिलाफ वह कभी नहीं बोलेंगे.  

अनुज सिंह के पिछड़ने के बाद अनंत सिंह ने मानी हार

अनंत सिंह ने कहा कि मतगणना समाप्त हो चुकी है और अनुज सिंह चुनाव हार गए हैं. अब इसमें तीसरे या चौथे स्थान की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, "नीरज जी जीत गए हैं और हम हार गए हैं. अब इसमें कहना ही क्या है." पार्टी की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ही मालिक है और जो भी निर्णय लेना होगा, वही करेगी. उनका कहना था कि उनका ऐसा क्या योगदान है कि वह कहें कि पार्टी उनकी है, इसलिए उन्हें कोई नुकसान महसूस नहीं हो रहा है. उन्होंने पार्टी से किसी तरह की नाराजगी होने से भी इनकार किया.

Advertisement

बगावत और बाहुबल की चुनौती के बीच पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार की जीत, जानें अन्य सीटों का हाल

अनंत सिंह ने किया अनुज सिंह का समर्थन

अनंत सिंह ने स्वीकार किया कि जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से नाराजगी के कारण उन्होंने जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि नीरज कुमार के विरोध में उन्होंने अनुज सिंह का साथ दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उन लोगों ने वोट भी नहीं बनवाया था. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में पार्टी के खिलाफ वह कभी नहीं बोले हैं.

Advertisement

 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे 

यह भी पढ़ें

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार आगे चल रहे हैं जबकि राजद के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं. इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह काफी पीछे है. गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल थे. मंगलवार को मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई. चुनाव के दौरान अनुज सिंह को समर्थन देने के कारण अनंत सिंह चर्चा में रहे थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें