जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था...विपक्ष की 1 नंवबर की रैली से पहले PM मोदी की हुंकार, कांग्रेस को घेरा

गुजरात के बनासकांठा में पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष को तगड़ा घेरा और अफरातफरी का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया.

Author
30 Oct 2026
( Updated: 30 Oct 2026
01:27 PM )
इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था...विपक्ष की 1 नंवबर की रैली से पहले PM मोदी की हुंकार, कांग्रेस को घेरा
Image Source-VIDEOGRAB/ YT/Narendra Modi
Advertisement

पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से 14 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने देश में विपक्ष की वोट चोरी और आगामी 1 नवंबर की रैली पर तगड़ा तंज कसा. उन्होंने इस दौरान कहा कि युद्ध के समय अफवाहें फैलाईं गईं. किसानों को खाद के लिए डराया गया. बहनों को डरा दिया कि गैस नहीं मिलने वाला. इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था. ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें. पीएम मोदी ने ये बातें ईरान और खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध का हवाला देते हुए कहीं.

पीएम मोदी ने लगाया देश में अफरातफरी का आरोप!

इसके अलावा अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी से देश और गुजरात का हर किसान जुड़ा हुआ है. उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का स्वागत किया. सभा के माहौल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों के लिए यह भी अजूबा होगा कि सभा में सारे लोग चौपाइयों पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि अगर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया होता तो आज जरूर इसका रिकॉर्ड बन जाता.

गुजरात से पीएम मोदी ने भरी हुंकार!

पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्र के कुछ ही दिन बाद मां अंबा की पावन धरती पर आने का अवसर मिला है. मैं मां अंबा को प्रणाम करता हूं. उन्होंने बताया कि आज ही पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त किसानों के खाते में पहुंची है और उन्होंने देश के किसानों को इसके लिए बधाई दी.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. हमारी सरकार ने हमेशा किसानों को सशक्त करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि किसानों का बजट 5 गुना से अधिक हो गया है. आज करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है. गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है, उनके खाते में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए हैं.

किसानों के सम्मेलन में बोल रहे थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार की नीतियों की वजह से 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा किसानों को मिले हैं. उन्होंने इसके लिए 5 योजनाओं का उदाहरण दिया. पहली योजना पीएम किसान सम्मान निधि है, जिसके तहत करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कभी इन छोटे किसानों की जरूरतों को नहीं समझा गया था, जबकि देश में छोटे किसानों की संख्या 85 प्रतिशत से ज्यादा है. ऐसे छोटे किसानों की चिंता हमारी सरकार ने की और पीएम किसान निधि से मदद पहुंचाई.

Advertisement

पीएम किसान निधि को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

दूसरी बड़ी बात खाद को लेकर कही. उन्होंने कहा कि बीते सालों में वैश्विक अनिश्चितता के बीच खाद की कीमतों में बहुत उछाल आया है, लेकिन किसानों को समर्पित हमारी सरकार ने इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया. सरकार ने इस पर करीब 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. तीसरी बात एमएसपी को लेकर थी. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें एमएसपी को लेकर किसानों को धोखा ही दे रही थीं, लेकिन हमारी सरकार है जिसने एमएसपी का वादा पूरा किया है. पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान के किसानों के लिए एमएसपी के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये खाते में गए हैं.

मोदी को बदनाम करने का था प्लान: प्रधानमंत्री

चौथी योजना पीएम फसल बीमा योजना है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने फसल बीमा योजना का बहुत बड़ा सुरक्षा कवच किसानों को दिया है. पिछले 12 वर्षों में फसल बीमा के लिए किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुका है.

पांचवीं योजना सिंचाई से जुड़ी है. उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि सिंचाई पर किसान की लागत कम हो. पीएम कुसुम योजना के तहत लागत सुनिश्चित हो रही है. इसके तहत 12 लाख सोलर पंप दिए जा चुके हैं. अगर ये सोलर पंप नहीं मिलते तो 800 करोड़ लीटर से अधिक का डीजल खरीदना पड़ता.

Advertisement

ये भी पढ़ें: MLC चुनाव में ब्राह्मणों ने RJD को जिता दिया, फिर क्यों टेंशन में आए तेजस्वी यादव, किस बात का सता रहा डर

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ इन पांच योजनाओं की वजह से देश के किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये के बराबर की बचत भी हुई है. इन 50 लाख करोड़ रुपये ने देश के किसानों की आय बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि खेती सिर्फ पेशा नहीं, हमारी संस्कृति भी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें