जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 6 लोगों की मौत, सेना-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया है. यहां बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर लापता हो गया. क्रैश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पायलट समेत 6 लोग थे सवार. सेना, प्रशासन और SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Author
30 Oct 2026
( Updated: 30 Oct 2026
05:45 PM )
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 6 लोगों की मौत, सेना-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Image Source-VIDEOGRAB/ X/ @ani
Advertisement

उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया है. बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहा एक हेलिकॉप्टर शुक्रवार दोपहर उड़ान के दौरान लापता हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखने के बाद इसके क्रैश होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. ताज़ा ख़बर के मुताबिक पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई है. इस हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

चमोली में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर (कॉल साइन) बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा के लिए रवाना हुआ था. हेलिकॉप्टर ने दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर उड़ान भरी थी.

Advertisement

बताया गया है कि जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया. इसी दौरान ट्रैकिंग सिस्टम ने भी उसकी लोकेशन दिखाना बंद कर दिया. फिलहाल हेलिकॉप्टर की स्थिति और उसकी अंतिम लोकेशन का पता नहीं चल पाया है.

बदरीनाथ वापस लौट रहा था हेलिकॉप्टर

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं. सभी संबंधित टीमों को हेलिकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए रवाना कर दिया गया है. फिलहाल इलाके में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

ये भी पढ़ें: सौरव दास के 'असली नाम' का मद्रास हाई कोर्ट में भंडाफोड़! अब माता-पिता के बैकग्राउंड की भी होगी जांच! नोटिस जारी

सेना-SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement

यह भी पढ़ें

एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. प्राधिकरण के अनुसार, हेलिकॉप्टर में कैप्टन हिमांशु पायलट के रूप में सवार थे. उनके अलावा पांच यात्री प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें