एक साथ 19 धमकी भरे ईमेल… स्कूल, स्टेडिययम, कोर्ट के VIP पॉइंट्स को उड़ाने की धमकी, बांग्लादेश-पाक कनेक्शन का खुलासा
शुरूआती जांच में सामने आया कि जिन अकाउंट्स से धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे वो बांग्लादेश और पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं. ईमेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में न जाने की भी चेतावनी दी गई है.
Follow Us:
गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक के बाद एक 19 धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद हड़ंकप मच गया है. बताया जा रहा है इन ईमेल में स्कूल और स्टेडियम को निशाना बनाए जाने की बात कही गई थी. क्राइम ब्रांच की जांच में इन धमकियों के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े बताए जा रहे हैं.
शुरूआती जांच में सामने आया कि जिन अकाउंट्स से धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे वो बांग्लादेश और पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं. मामले में साइबर क्राइम ब्रांच ने यह खुलासा किया है. बताया जा रहा है अहमदाबाद में अलग-अलग जगहों पर 19 धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं.
हैक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर गुजरात दहलाने की साजिश!
साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरी साजिश के पीछे एक ऐसा नेटवर्क है जो हैक अकाउंट्स बेचता है. जिनका इस्तेमाल धमकी भरे ईमेल के लिए किया जाता था.
टारगेट पर स्कूल और VIP पॉइंट्स
अहमदाबाद की DCP लवसीन सिन्हा ने बताया कि अहमदाबाद के कई स्कूलों में, कोर्ट, स्टेडियम और कई VIP जगहों पर धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं. लवलीन सिन्हा ने यह भी बताया कि मेल में खालिस्तान का भी जिक्र है.
उन्होंने दावा किया कि ईमेल में अहमदाबाद में होने वाले एक कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाए जाने की धमकी दी गई है. इसे दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट से जोड़ा जा रहा है. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- ‘गैर हिंदुओं को मंदिर में एंट्री की इजाजत नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानें पूरा मामला
इससे पहले भी जो ईमेल भेजे गए थे उनमें इन्ही हैक अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था. पिछले 7 अक्टूबर को भी अहमदाबाद के स्कूलों में धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे. इसके बाद दूसरा मामला 27 अक्टूबर को दर्ज किया गया था. जिसमें 19 जगहों को निशाना बनाया गया था. ईमेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में न जाने की चेतावनी दी गई थी. DCP लवलीन सिन्हा ने बताया कि इन ईमेल को बांग्लादेश से क्रिएट किया गया है. साथ ही लाहौर, कराची और रावलपिंडी से कनेक्शन बताया जा रहा है. इस जांच में गुजरात को दहलाने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है.
साइबर क्राइम ब्रांच के अनुसार, 7 अक्टूबर को भेजे गए ईमेल में 16 स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी दी गई थी. इनमें 10 स्कूल, मेयर कार्यालय, गुजरात हाईकोर्ट, सोला कोर्ट, घीकांटा मेट्रो कोर्ट, अहमदाबाद जिला और सत्र न्यायालय और नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम शामिल थे. 27 अक्टूबर को मिली धमकी में भी इन्हीं जगहों को टारगेट बनाने की बात कही गई थी. साइबर क्राइम ब्रांच ने कहा कि दोनों मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से जारी है.
यह भी पढ़ें