जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एयरपोर्ट पर उतरते ही काबू से बाहर हुआ कार्गो प्लेन, लपटों से घिरा, 5 लोगों की मौत, खौफनाक Video

वीडियो में देखा गया कि विमान तेजी से रनवे पर फिसलता हुआ वहां खड़ी गाड़ियों से टकराते हुए आगे बढ़ रहा है. इस दौरान उसकी चपेट में आने से गाड़ियां चूर-चूर हो जाती हैं.

Author
07 Sep 2026
( Updated: 07 Sep 2026
06:17 PM )
एयरपोर्ट पर उतरते ही काबू से बाहर हुआ कार्गो प्लेन, लपटों से घिरा, 5 लोगों की मौत, खौफनाक Video
Image Source- IANS/X/@PrakharShrigyan
Advertisement

अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त खौफनाक नजारा दिखा. जब एक कार्गो प्लेन रनवे पर क्रैश हो गया. घटना के बाद विमान आग की लपटों से घिर गया और फिसलते हुए कंट्रोल से बाहर हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई घायल हो गए. 

बताया जा रहा है ये कार्गो प्लेन अमेजन का था. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, रनवे से आगे न‍िकलते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. 

देखें Video

घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखा गया कि विमान तेजी से रनवे पर फिसलता हुआ वहां खड़ी गाड़ियों से टकराते हुए आगे बढ़ रहा है. इस दौरान उसकी चपेट में आने से गाड़ियां चूर-चूर हो जाती हैं. विमान के निचले हिस्से में तेजी से आग की लपटें उठती हुईं दिखती हैं. इस नजारे को देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया. रनवे पर लोग चिल्लाते हुए दौड़ने लगे. 

Advertisement

मियामी-डेड काउंटी की शेरिफ रोसी कॉर्डेरो-स्टुट्ज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह हादसा रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजे हुआ था. मेयर डेनिएला लेविन कावा के अनुसार, घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मियामी-डेड फायर रेस्क्यू विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बताया कि मौके पर 60 से ज्यादा बचाव टीम और लगभग 200 दमकलकर्मी भेजे गए हैं. 

कंपनी ने क्या कहा? 

Advertisement

अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने एक बयान में कहा कि एयर फ्लाइट 7598 रविवार को लगभग दोपहर 2 बजे हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. एफएए के मुताबिक, यह विमान बोइंग 767-300 कार्गो विमान था, जिसने प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित लुइस मुनोज मारिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थीय एजेंसी ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी. 

लैंडिंग की कोशिश में हादसा 

अमेजन की प्रवक्ता केली नैन्टेल ने एफएए के बयान में कहा, ‘लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान एक दुर्घटना का शिकार हो गया. स्थिति तेजी से बदल रही है और हम अभी भी पूरी जानकारी जुटा रहे हैं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- गांजा पीकर विमान उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, Air India ने नौकरी से निकाला; जाने क्या है पूरा मामला?

यह भी पढ़ें

इससे पहले शनिवार को कैलिफोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे. फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘बचाव दल को सैन जोकिन नदी के किनारे ऊंचाई वाले इलाके में एक सिंगल-इंजन विमान में आग लगी हुई मिली. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक दिया.’ विमान में कुल चार लोग सवार थे. इनमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें