जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘महिलाओं से नहीं मिलाता था हाथ, मजहबी मानसिकता’, ओमानी पायलट पर चौंकाने वाले दावे, जांच में जुटी मोसाद

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को सऊदी अरब की ओर मोड़ना पड़ा. आरोप है कि कैप्टन स्मित पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला किया था. वो प्लेन को क्रैश करने की कोशिश में था.

Author
01 Oct 2026
( Updated: 01 Oct 2026
07:50 PM )
‘महिलाओं से नहीं मिलाता था हाथ, मजहबी मानसिकता’, ओमानी पायलट पर चौंकाने वाले दावे, जांच में जुटी मोसाद
Image Source- Xinhua via IANS
Advertisement

दुबई से तेल अवीव आ रही फ्लाइट में भयावह मंजर की तस्वीरों ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी. अभी तक इस घटना के पीछे का मकसद सामने नहीं आ पाया है, हालांकि जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चाकूबाजी करने वाले पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

इजरायली PM ने चाकूबाजी की घटना में शामिल ओमानी को पायलट को कट्टर मजहबी विचारधारा वाला बताया है. उन्होंने कहा, ओमानी पायलट को इस्लामी कट्टरपंथ की शिक्षा दी गई है.
फॉक्स न्यूज के साथ की गई बातचीत में PM नेतन्याहू ने हादसे को लेकर यह बड़ा बयान दिया.  

बताया जा रहा ‘मजहबी चरमपंथी’

Advertisement

इजरायली एजेंसियों के मुताबिक, Flydubai की इस फ्लाइट में को पायलट ओमानी नागरिक था. उसने पहले चाकूबाजी की और कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओमान के इस पायलट को उसके एक साथी पायलट ने ‘मजहबी चरमपंथी’ बताया है. इजरायल की Ynet न्यूज़ के अनुसार, इज़रायल ने इस घटना को "जिहादी आतंकवादी हमले से जोड़ा है. 

इस हमले की जांच इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और शिन बेट कर रही हैं. इनके साथ-साथ देश की सुरक्षा एजेंसियों ने भी जांच तेज कर दी है. 

महिलाओं से नहीं मिलाता था हाथ!

इजरायल के एक और न्यूज नेटवर्क 'चैनल 16' के फॉरेन न्यूज़ एडिटर योसेफ़ इज़राइल ने एक लाइव ब्रॉडकास्ट में ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने ओमानी पायलट के साथी के हवाले से कहा, ‘वह दिन भर बहुत ज़्यादा प्रेयर करता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से भी मना कर देता था.’

Advertisement

हालांकि इन दावों की पुष्टि तब तक नहीं की जा सकती, जब तक जांच एजेंसी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच जाती. पायलट की हरकत के पीछे आखिर असल इरादा क्या था इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया. 

वहीं, इस मामले में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी इजरायल को मुहैया नहीं करवाई है. हालांकि दोनों देश भी इस मामले की जांच कर रहे हैं. 

हाईजैक और क्रैश की आशंका 

फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट बुधवार को उड़ान के दौरान आपातकालीन सिग्नल भेजा था और तेजी से नीचे आने के बाद उसे सऊदी अरब की ओर डायवर्ट किया, बाद में विमान ने सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- कॉकपिट में चाकू से हमला, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जानें कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट के मुताबिक, घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इससे एक क्रू मेंबर और कुछ यात्री अंदर पहुंच सके और दूसरे पायलट को काबू करने में मदद मिली. झड़प के दौरान विमान अचानक काफी तेजी से नीचे आने लगा. बाद में विमान पर दोबारा कंट्रोल हासिल कर लिया गया. इसके बाद फ्लाइट को उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही गई जबकि दोनों पायलटों को इलाज के लिए ले जाया गया. बाद में रियाद में भारतीय दूतावास ने बताया कि कैप्टन कैप्टन स्मित की हालत स्थिर है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें