जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कॉकपिट में चाकू से हमला, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जानें कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

कैप्टन स्मित ने पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी पायलट ट्रेनिंग पर उस समय करीब 16 से 17 लाख रुपये खर्च हुए थे. उन्होंने यह भी बताया कि एविएशन में करियर बनाने के उनके फैसले को लेकर शुरुआत में उनकी मां चिंतित थीं जबकि उनके पिता इस फैसले को लेकर ज्यादा सहज थे.

Author
01 Oct 2026
( Updated: 01 Oct 2026
12:07 PM )
कॉकपिट में चाकू से हमला, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जानें कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
Image Credit: X/@TheSatishDua
Advertisement

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायली अधिकारियों ने उड़ान के दौरान एक बड़ा हादसा टालने में मदद करने का श्रेय दिया है. फ्लाइट एफजेड1073 के कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के बाद वह चर्चा में आए हैं.

कॉकपिट में क्या हुआ?

दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट को सऊदी अरब की ओर मोड़ना पड़ा. आरोप है कि कैप्टन स्मित पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला किया था.

Advertisement

आसमान में मंडराया मौत का साया, भारतीय पायलट ने बचाईं 174 जिंदगियां; नेतन्याहू-ट्रंप ने बताया 'सच्चा हीरो', PM मोदी ने भी सराहा

बोइंग 737 विमान में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला किया और विमान के कंट्रोल में दखल देने की कोशिश की.

ताबुक में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इससे एक क्रू मेंबर और कुछ यात्री अंदर पहुंच सके और दूसरे पायलट को काबू करने में मदद मिली. झड़प के दौरान विमान अचानक काफी तेजी से नीचे आने लगा. बाद में विमान पर दोबारा कंट्रोल हासिल कर लिया गया. इसके बाद फ्लाइट को उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की.

सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही गई जबकि दोनों पायलटों को इलाज के लिए ले जाया गया. बाद में रियाद में भारतीय दूतावास ने बताया कि कैप्टन कैप्टन स्मित की हालत स्थिर है.

Advertisement

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

उनकी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ल‍िंकड‍िन' प्रोफाइल के मुताबिक, कैप्टन स्मित जून 2022 से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने भारत की लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट में एक दशक से ज्यादा समय तक काम किया.

उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल का हवाला देने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैप्टन स्मित के पास कमर्शियल एविएशन में 13 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने बोइंग 737 विमान पर करीब 10,000 घंटे की उड़ान पूरी की है.

फ्लाईदुबई में शामिल होने से पहले उन्होंने स्पाइसजेट में कई जिम्मेदारियां संभालीं. इनमें लाइन-ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर जैसी भूमिकाएं भी शामिल थीं. उन्होंने 2011 में स्पाइसजेट जॉइन किया था और 2022 में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर फ्लाईदुबई से जुड़ गए.

उनके करियर के बारे में सामने आई जानकारी के मुताबिक, कैप्टन स्मित ने शुरुआत में अपने परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस से जुड़ी पढ़ाई की थी. बाद में उन्होंने एविएशन के क्षेत्र में जाने का फैसला किया.

Advertisement

उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया था कि मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान एविएशन से जुड़े एक सेमिनार में शामिल होने के बाद उनकी दिलचस्पी विमान उड़ाने में बढ़ी. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड में पायलट ट्रेनिंग ली.

आसमान में मंडराया मौत का साया, भारतीय पायलट ने बचाईं 174 जिंदगियां; नेतन्याहू-ट्रंप ने बताया 'सच्चा हीरो', PM मोदी ने भी सराहा

कैप्टन स्मित ने पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी पायलट ट्रेनिंग पर उस समय करीब 16 से 17 लाख रुपये खर्च हुए थे. उन्होंने यह भी बताया कि एविएशन में करियर बनाने के उनके फैसले को लेकर शुरुआत में उनकी मां चिंतित थीं जबकि उनके पिता इस फैसले को लेकर ज्यादा सहज थे.

Advertisement

फ्लाईदुबई ने क्या कहा?

एफजेड1073 की घटना उस समय हुई, जब विमान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इजरायल के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था. फ्लाईदुबई ने पुष्टि की कि फ्लाइट डेक पर एक घटना हुई थी, जिसके बाद विमान का रास्ता बदलकर उसे तबुक ले जाया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की.

नेतन्याहू ने की कैप्टन और यात्रियों की तारीफ

एयरलाइन ने कहा कि घटना की जांच के दौरान इजरायल आने-जाने वाली उसकी उड़ानें निलंबित रहेंगी. इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित के साथ-साथ उन यात्रियों और क्रू मेंबर्स की भी तारीफ की, जिन्होंने कॉकपिट में हुई झड़प के दौरान मदद की.

Advertisement

यह भी पढ़ें

हालांकि, दूसरे पायलट के हमले के पीछे क्या मकसद था और कॉकपिट के अंदर घटनाएं किस क्रम में हुईं, इसकी जांच अभी चल रही है. फ्लाईदुबई ने जांच पूरी होने से पहले अटकलें नहीं लगाने की अपील की है. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को बाद में इजराइल पहुंचाया गया जबकि अधिकारी घटना की जांच करते रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें