जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

VIP कल्चर को खत्म करने की तैयारी, टोल टैक्स में बड़ा बदलाव

Toll Tax Rules: केंद्र सरकार टोल छूट पाने वाले अधिकारियों की सूची में कटौती पर कर रही विचार, FASTag Annual Pass के जरिए हो सकती है नई व्यवस्था लागू..

VIP कल्चर को खत्म करने की तैयारी, टोल टैक्स में बड़ा बदलाव
Image Source: Canva
Advertisement

Toll Tax: अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते है, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है..सरकार जल्द ही टोल टैक्स के नियमों में बदलाव करने वाली है. अभी जो सरकारी अफसर और VIP लोग टोल टैक्स से छूट पाते हैं, भविष्य में उनमें के कई को टोल देना पड़ सकता हैं.. मतलब यह कि अब सिर्फ आम लोग ही नहीं , कुछ VIP भी टोल देने लगेंगे. इसका मुख्य मकसद है वीआईपी कल्चर को खत्म करना और सभी के लिए नियम बराबर बनाना...

वीआईपी कल्चर को खत्म करने की तैयारी

सरकार की हाई-लेवल कमेटी ने सुझाव दिया है कि टोल छूट पाने वाली कैटेगरी को या तो खत्म किया जाए या धीरे-धीरे कम किया जाए. इसका मतलब यह है कि अब सिर्फ कुछ बड़े अफसर ही टोल से छूट नहीं पाएंगे, बल्कि उन्हें भी फास्टैग या टोल पैसे देने होंगे. अभी यह प्रस्ताव चर्चा के चरण में है, लेकिन संकेत साफ हैं कि बदलाव आने वाला है.

फास्टैग एनुअल पास को बढ़ावा

Advertisement

सरकार यह चाहती है कि अब सरकारी वाहन टोल छूट मांगने के बजाय फास्टैग एनुअल पास खरीदें. इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि टोल प्लाज़ा पर भी लाइन कम होगी. रिपोर्ट के अनुसार, फास्टैग का खर्च सरकारी कर्मचारियों को रिइंबर्स भी किया जा सकता है. यानी खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, बस पास खरीदना होगा.

बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगा पैसा, नए लेबर नियमों में कर्मचारियों को बड़ा फायदा

अभी टोल छूट कौन-कौन पाता है?

Advertisement

अभी के नियमों के मुताबिक, 25 बड़े सरकारी पदों पर बैठे लोग और उनके साथ चलने वाले वाहन टोल से मुक्त हैं. इसके अलावा सेना और अर्धसैनिक बल, फायर ब्रिगेड, आपातकालीन वाहन जैसे एंबुलेंस और शव वाहन, कार्यकारी मजिस्ट्रेट और हाईवे प्रोजेक्ट जांच करने वाली गाड़ियां भी टोल फ्री चल सकती हैं.

 अब सरकार चाहती है कि टोल पर कोई भी विशेषाधिकार वाला न बने. जो पहले मुफ्त में टोल पार कर सकता था, उसे भी टोल देना पड़ सकता है. इसके बदले फास्टैग एनुअल पास लेना आसान और सुविधाजनक रहेगा. इसका फायदा यह होगा कि सफर तेज होगा, लाइन कम होगी और नियम सभी के लिए समान होंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें