AI समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हो गई पिटाई, खूब बरसाए लात-जूते, धक्के मारकर खदेड़ा, VIDEO वायरल

AI समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. पूरी दुनिया से आए मेहमानों की मौजूदगी में टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी की. इस दौरान डेलिगेट्स और लोगों ने प्रदर्शनकारियों की अच्छी खातिरदारी कर दी और धुनाई कर दी.

AI समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हो गई पिटाई, खूब बरसाए लात-जूते, धक्के मारकर खदेड़ा, VIDEO वायरल
IYC Protest at AI Summit (Screengrab)

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को 'यूथ कांग्रेस' के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. समिट के बीच हुए इस प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बन गया. इस दौरान हॉल में मौजूद लोगों ने, समिट में भाग लेने आए डेलिगेट्स ने कांग्रेस कर्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं लोगों ने कांग्रेस के नेताओं को जमकर जवाब दिया. 

आपको बता दें कि ये कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे और टी-शर्ट्स पर 'PM is Compromised' जैसे स्लोगन लिख कर आए थे. इसी बीच कई लोग आगे आए और यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को जमकर सुनाया और को सुनाया कहा कि You Are Compromised, यानी कि तुमलोग बिके हुए हो. इतना ही नहीं जब ये लोग फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो मौके पर मौजूद भीड़ ने इनके ऊपर लात-घूंसे बरसा दिए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कैसे यूथ कांग्रेस के लोगों के साथ धक्का-मुक्की हो रही है. 

यूथ कांग्रेस के लोगों की जमकर पिटाई!

वायरल वीडियो में आगे दिख रहा है कि कैसे मौके पर मौजूद लोग प्रदर्शनकारियों से सीधे भिड़ गए, कुछ ने टी-शर्ट्स छीनने की कोशिश तो किसी ने लात मार-मारकर भगाया गया. कुछ लोग लात-घूंसे मारते दिख रहे है और धक्के मारते हुए प्रदर्शनकारियों को बाहर खंदेड़ रहे हैं.


आपको बताएं कि प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी की और 'पीएम इज कंप्रोमाइज' के नारे लगाए. जिस वक्त समिट में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, उस समय वहां पर देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे.

अधिकारियों के मुताबिक, कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट उतार दी और नारे लगाए, जिसमें 'पीएम इज कंप्रोमाइज' भी शामिल था. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और जगह से दूर ले जाया गया.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें