×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

इसे कहते है असली रईसी... शादी में बरातियों की हुई बल्ले-बल्ले, मेहमानों को चाय के साथ मिले सोने के बिस्कुट

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शादी में आए मेहमानों को चाय के साथ सोने के बिस्कुट बांटते दिखाया गया है. पारंपरिक अरबी पहनावे में लोग बॉक्स खोलकर गोल्ड बार निकालते नजर आते हैं.

इसे कहते है असली रईसी...  शादी में बरातियों की हुई बल्ले-बल्ले, मेहमानों को चाय के साथ मिले सोने के बिस्कुट
Screengrab
Advertisement

शादियों में महंगे तोहफे, नोटों की बारिश और लग्जरी कारों का चलन अब आम बात हो चुकी है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो रईसी की नई मिसाल पेश कर रहा है. इस वीडियो में बारातियों को चाय के साथ सोने के बिस्कुट परोसे जाते दिखाई दे रहे हैं. नजारा ऐसा है कि देखने वालों की आंखें खुली रह जाएं.

चाय के नमकीन नहीं बंट रहा बिस्कुट 

वायरल क्लिप में पारंपरिक अरबी पोशाक पहने कुछ लोग एक बड़ा सा केस खोलते नजर आते हैं. जैसे ही बॉक्स खुलता है, उसमें करीने से सजे छोटे-छोटे गोल्ड बार चमक उठते हैं. आसपास बैठे मेहमान मुस्कुराते हुए इन्हें हाथों में लेते हैं. बताया जा रहा है कि ये सोने के बिस्कुट खास मेहमानों और बारातियों को तोहफे के रूप में दिए गए. माहौल बेहद शाही और सलीकेदार दिखाई देता है. जहां आम तौर पर चाय के साथ बिस्कुट परोसना एक सामान्य परंपरा है, वहीं यहां सोने के बिस्कुट बांटे गए.

सोशल मीडिया पर वायराल हो रहा वीडियो 

Advertisement

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे इंस्टाग्राम के अकाउंट naughtyworld से शेयर किया गया है. अब तक करीब 95 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने लिखा, 'हमारे यहां तो चाय के साथ बिस्कुट भी सोचकर दिए जाते हैं, यहां सोना बंट रहा है.' दूसरे ने मजाक में कहा, 'ऐसी शादी में बुलावा मिल जाए तो किस्मत खुल जाए.' वहीं कुछ लोगों ने इसे दिखावा करार दिया और कहा कि इतनी संपत्ति का इस्तेमाल समाज सेवा में भी किया जा सकता था.

खाड़ी देशों में सम्मान का प्रतीक 

जानकारों के मुताबिक, खाड़ी देशों में सोना पारंपरिक रूप से समृद्धि और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. कई शाही परिवार और संपन्न कारोबारी खास मौकों पर कीमती उपहार देकर अपनी प्रतिष्ठा दिखाते हैं. हालांकि, वीडियो की सटीक लोकेशन और तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी यह साफ है कि इस आयोजन ने लोगों की कल्पना को झकझोर दिया है.

Advertisement

फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ लोग इसे शाही अंदाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे जरूरत से ज्यादा प्रदर्शन मान रहे हैं. लेकिन इतना तय है कि इस अनोखी शादी ने सोशल मीडिया पर रईसी की नई बहस छेड़ दी है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें