×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मोहर्रम जुलूस के दौरान लहराया लाल झंडा, क्रेन से लटकाया वैन और विस्फोट से उड़ा दिया, उज्जैन का हैरान कर देना वाला वीडियो

उज्जैन से हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. यहां मोहर्रम  जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से लटकाकर, विस्फोट से उड़ा दिया गया. अब इस मामले में कार्रवाई हुई है.

मोहर्रम जुलूस के दौरान लहराया लाल झंडा, क्रेन से लटकाया वैन और विस्फोट से उड़ा दिया, उज्जैन का हैरान कर देना वाला वीडियो
Ujjain Moharram Viral Video/ Image: Screengrab
Advertisement

उज्जैन के बड़नगर से मोहर्रम के जुलूस के दौरान का एक हैरान कर देने का वीडियो सामने आया है. यहां जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक को क्रेन से टांगने और फिर उसे विस्फोटकों से उड़ाने की घटना सामने आई है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटना 23 जून की रात की है, जिसमें बड़नगर के अडान मोहल्ले में निकले जुलूस में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी.

'परवेज एडिट्स_2.0' की ओर से इंस्टा पर शेयर किए गए वीडियो

'परवेज एडिट्स_2.0' इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किए इस वीडियो में दिख रहा है कि कार विस्फोटकों से भरी है, कई अलग-अलग जगह, युवकों के प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके बाद दिख रहा है कि कैसे विस्फोटक से कार को उड़ा दिया गया. इतना ही नहीं उस पर लिखा गया कि ‘ले हम फिर आ गए.’ वहीं इस दौरान एक लड़का मास्क लगाकर लाल झंडा लहरा रहा है. इससे पहले हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रम में भी एक युवक को लटकाकर कई तरह के प्रदर्शन की घटना सामने आई थी.

Advertisement

इसके बाद वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरि ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘ऐसा लगता है जैसे संदेश दिया जा रहा हो कि “हम काफिरों की गाड़ियों को इसी तरह उड़ा देंगे.’

'ले हम फिर से आ गए'

Advertisement

इधर, हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने जानकारी दी कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी क्रेन पर एक वैन लटकाई गई थी, जिस पर कई आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे. उन्होंने दो टूक कहा कि जिला प्रशासन जवाब दे कि इस तरह की इजाजत कैसे दी गई, जब हिंदुओं के कई कार्यक्रमों पर बैन लग जाता है.

क्रेन मालिक, आयोजक, झंडा लहराने वालों सहित 4 पर FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

इस मामले के सामने आने के बाद SSP ने बताया कि जुलूस की अनुमति दी गई थी, विस्फोटक की कोई परमिशन नहीं थी. उज्जैन के एडिशनल एसपी करनदीप सिंह ने बताया कि अड़ान मोहल्ले में जेसीबी से गाड़ी को ब्लास्ट करने के मामले में 4 लोगों (आयोजक शोएब खान, गाड़ी पर झंडे लहरा रहे तालीम खान और जाहिद खान, क्रेन मालिक गोपाल माली) के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 285, 286, 287 के तहत केस दर्ज किया गया है. जल्द ही चारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं ये भी पता चला है कि  यहां अखाड़ों का आपस में कॉम्प्टिशन चलता है. ज्यादा से ज्यादा जनता को अट्रैक्ट और व्यूज पाने के लिए ऐसा काम करते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें