जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘शांति और प्राइवेसी…’ भारत आई अमेरिकी महिला को भा गए यहां के घर, बताया अमेरिका से बेहतर, वायरल हो गया Video

US की एक महिला का Video खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह भारत के घरों को अमेरिका अपार्टमेंट से बेहतर बता रही हैं. उन्होंने भारतीय घरों की क्वालिटी को बेहतर बताया.

‘शांति और प्राइवेसी…’ भारत आई अमेरिकी महिला को भा गए यहां के घर, बताया अमेरिका से बेहतर, वायरल हो गया Video
Image Source- Canva/Screengrab/officiallythebext
Advertisement

अमेरिका का इंफ्रास्ट्रक्टर और ऊंची आलीशान बिल्डिंग्स यहां आने वाले हर टूरिस्ट को अट्रैक्ट करती हैं, लेकिन भारत आई अमेरिका की एक महिला ने यहां के मकानों को US से बेहतर बताया. महिला का कहना है कि भारतीय घर न केवल सुकून देते हैं बल्कि प्राइवेसी को भी बरकरार रखते हैं. 

अमेरिकी महिला ने एक वीडियो शेयर किया. जिसमे वह अमेरिका और भारत के घरों की तुलना कर रही हैं. महिला ने रोजमर्रा की दिनचर्चा से जुड़े दिलचस्प तथ्य बताए और भारतीय घरों को अमेरिका से बेहतर बताया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bex (@officiallythebext)

Advertisement

महिला ने कहा, ‘अलग-अलग देशों में अपार्टमेंट में रहने के दौरान शोर-शराबे के मामले में बहुत फ़र्क हो सकता है. भारत में अपार्टमेंट काफ़ी शांत होते हैं क्योंकि यहां की मोटी कंक्रीट की दीवारें पड़ोसियों के शोर को अंदर नहीं आने देतीं. हां, सड़कों का शोर ज़रूर सुनाई देता है.’

अमेरिका में घरों की निर्माण क्वालिटी पर उठाए सवाल 

महिला ने कहा, अमेरिका में अपार्टमेंट लकड़ी और ड्राईवॉल से बने होते हैं, इसलिए वे शोर को रोक नहीं पाते. ऊपर रहने वाले पड़ोसी के जागते ही मेरी भी नींद खुल जाती थी. मैं सुबह अपने पड़ोसियों की आवाज़ सुन सकती थी, वे मुझे जगा देते थे. यह समस्या सिर्फ पड़ोसियों तक ही सीमित नहीं थी, उन्होंने बताया, घर के अंदर होने पर भी, अक्सर बाहर का शोर सुनाई देता था. 

Advertisement

उन्होंने अमेरिका के मुकाबले भारत में रहने के अहसास को ज्यादा सुखद बताया. महिला ने कहा, मैं भारत से कुछ दिन पहले ही वापस आई और यहां के अपार्टमेंट में मैं वहां की साइलेंस को मिस कर रही हूं. हालांकि, वहां बिजली जाने की समस्या कम होती थी. दोनों ही जगहों के अपने फ़ायदे और नुकसान हैं. 

यह भी पढ़ें- रील बनाने के लिए महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़ गए लड़के, बवाल मच गया!

महिला ने बताया, अमेरिका में बिल्डर्स खर्च बचाने के लिए सस्ते मैटेरियल का इस्तेमाल करते हैं. कम ऊंचाई वाले अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स, लकड़ी के फ्रेम और हल्के मटीरियल से बनाए जाते हैं. 

लोगों को क्या सलाह दी? 

Advertisement

अपने वीडियो में महिला ने उन लोगों को खास सलाह भी दी जो अमेरिका में फ्लैट या अपार्टमेंट में रहने की सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप अमेरिका में किसी अपार्टमेंट में रहने के बारे में सोच रहे हैं, तो कृपया इस बात पर ध्यान दें कि वहां शांति की कमी हो सकती है. बस एक जानकारी के लिए बता रही हूं.’ 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें