पाकिस्तान में खाटू श्याम का पहला मंदिर, जहां आज भी हिंदुओं का उमड़ता है सैलाब! VIDEO VIRAL

पाकिस्तान में बने खाटू श्याम जी के मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने दुनिया भर के हिंदुओं को भावुक कर दिया है. कई लोग इसे देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं, तो कुछ की आंखें नम हो गई हैं.

पाकिस्तान में खाटू श्याम का पहला मंदिर, जहां आज भी हिंदुओं का उमड़ता है सैलाब! VIDEO VIRAL
Khatu Shyam Temple In Pakistan

दुनिया भर में बसे हिंदुओं के लिए आस्था केवल पूजा तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह भावनाओं और पहचान से भी जुड़ी होती है. ऐसे में जब भारत का सबसे बड़ा दुश्मन और कट्टरपंथी देश पाकिस्तान से किसी मंदिर की तस्वीर या वीडियो सामने आता है, तो लोगों की उत्सुकता बढ़ना स्वाभाविक है. हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में बने खाटू श्याम जी के मंदिर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने हजारों लोगों को भावुक कर दिया है.

दरअसल, खाटू श्याम जी को भगवान कृष्ण का कलियुग अवतार माना जाता है. भारत के राजस्थान स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. ऐसे में पाकिस्तान में भी उनके नाम का मंदिर देखना लोगों के लिए गर्व और आश्चर्य दोनों का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के इस मंदिर में वहाँ रहने वाले तमाम हिंदू दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं. 

वीडियो में क्या दिखाया गया?

वायरल वीडियो की शुरुआत एक युवक से होती है, जो कैमरे के सामने बताता है कि वह पाकिस्तान के अंदर स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर दिखाने जा रहा है. जैसे ही कैमरा मुख्य द्वार की ओर घूमता है, सबसे पहले एक विशाल और हरा भरा पीपल का पेड़ नजर आता है. पेड़ की जड़ के पास शनि शिला स्थापित है, जहां श्रद्धालु दर्शन करते हैं. यह दृश्य मंदिर की पारंपरिक आस्था को बताता है. इसके बाद युवक मंदिर के अंदर प्रवेश करता है. अंदर का नजारा बेहद सुसज्जित और शांत दिखाई देता है. दीवारों पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की सुंदर तस्वीरें और मूर्तियां लगी हुई हैं. पूरा वातावरण भक्ति और शांति से भरा महसूस होता है.

अंदर से कैसा है दरबार?

जैसे ही कैमरा आगे बढ़ता है, खाटू श्याम जी का भव्य दरबार नजर आता है. दरबार को रंग बिरंगे फूलों और चमकीली झालरों से सजाया गया है. सामने अगरबत्ती जल रही है और पूजा के लिए शंख रखा हुआ है. ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी विशेष पर्व की तैयारी की गई हो. वीडियो में मंदिर के पुजारी भी दिखाई देते हैं, जो वहां के इतिहास और नियमित पूजा अर्चना की जानकारी दे रहे हैं. उनकी बातों से साफ होता है कि यहां श्रद्धा के साथ नियमित रूप से पूजा की जाती है.

सोशल मीडिया पर उमड़ी भावनाएं

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @piyarooraam नाम के अकाउंट से साझा किया गया है. लाखों लोगों ने इसे देखा और पसंद किया है. कमेंट सेक्शन में जय श्री श्याम और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे जयकारों की गूंज देखने को मिल रही है. कई यूजर्स ने पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू समुदाय के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया है. कुछ लोगों ने लिखा कि यह वीडियो देखकर उनकी आंखें नम हो गईं.

बताते चलें कि पाकिस्तान में हिंदू समुदाय एक अल्पसंख्यक के रूप में रहता है, लेकिन वहां कई प्राचीन और नए मंदिर आज भी आस्था का केंद्र बने हुए हैं. यह वायरल वीडियो इस बात का संकेत है कि सीमाएं भले अलग हों, लेकिन श्रद्धा और विश्वास की भावना एक जैसी रहती है. यही कारण है कि यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और आस्था की नई चर्चा को जन्म दे रहा है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें