×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कॉलेज-हॉस्टल में एंट्री बैन, फोर्स लीव… मोरे के शो में शवों पर घिनौना मजाक करने वाली मेडिकल छात्रा पर एक्शन

स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो का एक और विवादित चेहरे सेजल पवार पर एक्शन हो गया. सेजल ने मेडिकल कॉलेज को दान किए जाने वाले शवों के प्राइवेट पार्ट पर घिनौना और संवेदनहीन मजाक किया था.

कॉलेज-हॉस्टल में एंट्री बैन, फोर्स लीव… मोरे के शो में शवों पर घिनौना मजाक करने वाली मेडिकल छात्रा पर एक्शन
Image- सेजल पवार/IANS
Advertisement

स्टैंप अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे का शव लगातार विवादों में बना हुआ है. पहले हिमांशु जांगड़ा नाम के शख्स ने शो में लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की, इसके बाद MBBS थर्ड ईयर की छात्रा ने शवों पर भद्दा मजाक कर संवेदनहीनता की सारी हद पार कर दी. हालांकि दोनों को अपने-अपने हिस्सा का विरोध झेलना पड़ रहा है. हिमांशु जांगड़ा की तो नौकरी ही चली गई, दूसरी ओर छात्रा सेजल पवार को फोर्स लीव पर भेज दिया गया. 

केईएम अस्पताल की थर्ड-ईयर छात्रा सेजल पवार को उनके एक बयान से उपजे विवाद के बाद 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा गया है. कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में दिए एक बयान के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार विवादों में हैं और अब अस्पताल प्रशासन ने उनके बयान के लिए जांच के आदेश दिए हैं. 
 
कॉलेज, हॉस्टल और हॉस्पिटल में नो एंट्री

सेजल को हॉस्टल और कॉलेज परिसर में भी जाने से रोका गया.  अस्पताल प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है जो अगले 7 दिनों के भीतर अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपेगी.

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर विवादों में घिरी केईएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की छात्रा सेजल पवार को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया है.  संस्थान ने उसे 15 दिनों की फोर्स लीव पर भेजने का निर्णय लिया है. इसका मतलब यह है कि अगले 15 दिनों तक सेजल पवार को केईएम अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इस दौरान वह कॉलेज की किसी भी शैक्षणिक या अन्य गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगी.

Advertisement

क्या है पूरा विवाद? 

पूरा मामला कुछ ये है कि कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक लाइव शो में दर्शकों के बीच बैठीं सेजल पवार से प्रणित ने मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई और एनाटॉमी से जुड़ी बातों पर चर्चा की. इसी दौरान सेजल पवार ने कथित रूप से ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. सेजल ने मेडिकल के लिए दान किए गए शवों के प्राइवेट पार्ट पर घिनौनी और बेहद ही संवेदनहीन टिप्पणी करते हुए मजाक उड़ाया. 

वीडियो वायरल होने के बाद सेजल का विरोध तेज हुआ. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जब हिमांशु जांगड़ा की टिप्पणी पर उसकी नौकरी चली गई, फिर सेजल के मामले में ढील क्यों बरती जा रही है. इसके बाद अस्पताल के डीन हरीश पाठक ने कहा था कि सेजल पवार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. 

हिमांशु जांगड़ा ने क्या कहा था, जिसके बाद विवादों में आया शो? 

Advertisement

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब हिमांशु जांगड़ा ने शो के दौरान एक 'डेट' का किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपए खर्च किए थे. उनके बताए किस्से के अनुसार, जब महिला ने बाद में उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्होंने खर्च किए गए पैसों के बदले यौन संबंध बनाने की मांग की. परफॉर्मेंस के दौरान मोरे को उस टिप्पणी पर हंसते हुए देखा गया था. बढ़ते विरोध के बीच गुरुग्राम की एक कंपनी ने भी जांगड़ा को नौकरी से हटा दिया था. इसके बाद सेजल पवार का भी वीडियो वायरल होने लगा था. 

यह भी पढ़ें- '370 रुपए की बिरयानी' पर विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, लोगों से की ये गुजारिश

यह भी पढ़ें

हालांकि जब इस पर विवाद इतना बढ़ गया जिसकी आंच प्रणीत मोरे पर भी आई. एक्शन की मांग होने लगी और महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणीत मोरे, सेजल पवार और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की, तीनों को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया. इसके बाद प्रणीत मोरे ने माफी मांगते हुए कहा, मैं नफरत डिजर्व करता हूं, यह मेरी बड़ी गलती थी लेकिन मुझे एक मौका मिलना चाहिए. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
M
My Music
1 month ago

Sare comedian gande jokes karte hai, or young generation apne aap ko cool samjte hai knyoki vaise bhi ye sare bf gf vale or Oyo Oyo vale hai

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें