Nokia के फीचर फोन हुए Smart! HMD ने लॉन्च किए 4 नए AI Phones, मिलेंगे दमदार फीचर्स
HMD Global: इन फ़ोन्स की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि इनमें पहली बार बिल्ट - इन AI Assistant दिया गया हैं. यानी अब सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि एक साधारण फीचर फ़ोन में भी यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ले सकेंगे.
Follow Us:
HMD Global ने फीचर फ़ोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए Nokia ब्रांड के तहत चार नए 4G फीचर फ़ोन पेश किए हैं. कंपनी ने ग्लोबल मार्किट में Nokia 210 4G , Nokia 215 4G (2nd Edition ), Nokia 235 4G (2nd Edition) और Nokia 200 4G को लॉन्च किया हैं. इन फ़ोन्स की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि इनमें पहली बार बिल्ट - इन AI Assistant दिया गया हैं. यानी अब सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि एक साधारण फीचर फ़ोन में भी यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ले सकेंगे. कंपनी का कहना है कि यह सीरीज खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो आज भी फीचर फोन की सादगी, मजबूत बैटरी और आसान इस्तेमाल को पसंद करते हैं..
एक बटन दबाते ही करेगा AI Assistant आपकी मदद
इन नए Nokia फोन्स में एक खास AI Assistant बटन दिया गया है.इस बटन को दबाकर यूजर अपनी आवाज से कई काम कर सकते हैं. जैसे टॉर्च ऑन करना, कैमरा खोलना, किसी को कॉल करना, अलार्म या रिमाइंडर लगाना और सामान्य सवालों के जवाब पूछना. यह सुविधा Sikey AI की मदद से काम करती है. कंपनी शुरुआती 180 दिनों तक इस AI फीचर को मुफ्त में इस्तेमाल करने का मौका दे रही है. इसके बाद इसे जारी रखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
Airtel का नया प्लान आया, Jio की बढ़ी टेंशन! कम कीमत में मिल रहे जबरदस्त फायदे
क्लाउड सपोर्ट से मिलेंगी और भी स्मार्ट सुविधाएं
इन फीचर फोन्स में क्लाउड सर्विस का सपोर्ट भी दिया गया है. इसकी मदद से यूजर्स मौसम की जानकारी, स्पोर्ट्स स्कोर, ऑनलाइन वीडियो और दूसरी जरूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे. अच्छी बात यह है कि यह कंटेंट क्लाउड के जरिए उपलब्ध होगा, इसलिए फोन की सीमित स्टोरेज पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. इस वजह से साधारण फीचर फोन होने के बावजूद यूजर्स को पहले से कहीं बेहतर अनुभव मिलेगा.
डिजाइन वही भरोसेमंद, लेकिन फीचर्स हुए और आधुनिक
नए Nokia 4G फीचर फोन क्लासिक Nokia डिजाइन के साथ आते हैं, लेकिन इनमें थोड़ा प्रीमियम लुक देने के लिए कैमरा और स्पीकर के आसपास मेटैलिक फिनिश दी गई है। सभी फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और इनमें 1450mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है. Nokia 215 4G (2nd Edition) और Nokia 235 4G (2nd Edition) में 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जबकि Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में 2.4 इंच की स्क्रीन मिलती है. कैमरे की बात करें तो अलग-अलग मॉडल में VGA और 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.
कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई जरूरी फीचर्स
इन नए फीचर फोन्स में सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग ही नहीं, बल्कि 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, USB Type-C चार्जिंग और Xpress Chat के जरिए वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. यही वजह है कि ये फोन सामान्य फीचर फोन्स की तुलना में ज्यादा उपयोगी और आधुनिक नजर आते हैं. जिन लोगों को स्मार्टफोन जैसी कुछ सुविधाएं चाहिए, लेकिन वे फीचर फोन ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह सीरीज अच्छा विकल्प बन सकती है.
कीमत का इंतजार, लेकिन यूजर्स के लिए हो सकते हैं शानदार विकल्प
यह भी पढ़ें
फिलहाल HMD Global ने इन नए Nokia 4G फीचर फोन्स की कीमत और बिक्री की तारीख का ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी इनसे जुड़ी बाकी जानकारी भी साझा करेगी. अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें लंबी बैटरी, आसान इस्तेमाल, 4G कनेक्टिविटी और AI Assistant जैसी नई तकनीक का फायदा मिले, तो Nokia की यह नई सीरीज आपके लिए अच्छी पसंद साबित हो सकती है. खासकर बुजुर्गों, सेकेंडरी फोन इस्तेमाल करने वालों और कम बजट में भरोसेमंद फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये डिवाइस काफी उपयोगी हो सकते हैं.