जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘ढोली’ की बड़ी उपलब्धि पर गदगद सीएम धामी, फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य की नई फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को कई तरह की सुविधाएं और प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं. इससे उत्तराखंड में फिल्म निर्माण गतिविधियां बढ़ी हैं और स्थानीय युवाओं को अभिनय, निर्देशन, तकनीकी कार्यों और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं.

Author
19 Jul 2026
( Updated: 19 Jul 2026
11:46 AM )
‘ढोली’ की बड़ी उपलब्धि पर गदगद सीएम धामी, फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई
Image Credit: IANS
Advertisement

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गढ़वाली फिल्म 'ढोली' को फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म का प्रतिष्ठित 'सिल्वर लोटस अवॉर्ड' मिला है. इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे उत्तराखंडी सिनेमा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय सिनेमा की पहचान का प्रतीक है. उन्होंने फिल्म के निर्देशक, निर्माता, कलाकारों और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Advertisement

नई फिल्म नीति का दिख रहा सकारात्मक असर

उन्होंने कहा, "उत्तराखंड की नई फिल्म नीति का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई देने लगा है. राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई नीतियों के कारण स्थानीय कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को नए अवसर मिल रहे हैं. इसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंडी सिनेमा राष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है."

स्थानीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य

धामी ने कहा, "राज्य सरकार का उद्देश्य केवल फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि स्थानीय भाषा, संस्कृति, लोककला और लोक परंपराओं को देश और दुनिया तक पहुंचाना भी है." उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंडी फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगी.

Advertisement

स्थानीय युवाओं के लिए बढ़ रहे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य की नई फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को कई तरह की सुविधाएं और प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं. इससे उत्तराखंड में फिल्म निर्माण गतिविधियां बढ़ी हैं और स्थानीय युवाओं को अभिनय, निर्देशन, तकनीकी कार्यों और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं.

फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी तेजी से पहचान बना रहा है. राज्य सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता उत्तराखंड को अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए चुनें.

युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा बनेगी ‘ढोली’

Advertisement

यह भी पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उम्मीद जताई कि 'ढोली' की सफलता राज्य के अन्य फिल्म निर्माताओं और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा बनेगी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की समृद्ध लोकभाषा और संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. साथ ही उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि भविष्य में भी उत्तराखंडी सिनेमा इसी तरह नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा और राज्य का नाम देश-दुनिया में रोशन करेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें