जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आंगनबाड़ी समारोह में CM योगी का खास अंदाज, बच्चियों का कराया अन्नप्राशन, कार्यकत्रियों को दी साड़ी

मुख्यमंत्री योगी ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए. इसके साथ ही बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया.

Author
08 Sep 2026
( Updated: 08 Sep 2026
06:36 PM )
आंगनबाड़ी समारोह में CM योगी का खास अंदाज, बच्चियों का कराया अन्नप्राशन, कार्यकत्रियों को दी साड़ी
Image Credit: facebook/@MYogiAdityanath
Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आए. उन्होंने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे तो बच्चियों का अन्नप्राशन कर उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बढ़े मानदेय के चेक सौंपने के साथ साड़ी भी प्रदान की.

योगी का बड़ा ऐलान: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब 12 हजार मानदेय, परिवार को 5 लाख तक कैशलेस इलाज
 
2.51 लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को साड़ी

प्रदेश की 2,51,162 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी उपलब्ध कराने के लिए 29.11 करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया. मुख्यमंत्री योगी ने मंच से प्रतीक स्वरूप चार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी प्रदान की. इनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम यादव और ममता पांडेय तथा आंगनबाड़ी सहायिका अर्चना मिश्रा और सोनी साहू शामिल रहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्यकत्रियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
 
मुख्यमंत्री योगी ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए. इसके साथ ही बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया.
 
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया. कुपोषण दूर करने और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में प्रदेश में हासिल उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया. मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों के साथ लघु फिल्म देखी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें