जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आगरा के फतेहपुर सीकरी में पुलिस के कस्बा इंचार्ज ने वैश्य समाज पर की अभद्र टिप्पणी, चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर

फतेहपुर सीकरी में वैश्य समाज की एक बैठक में पुलिस को भी आमंत्रित किया गया था. इस दौरान कथित तौर पर कस्बा इंचार्ज ने लोगों को डांटा और अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद बवाल मचा. पूरी रात थाने पर धरना हुआ. इस मामले में  चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर कर दिया गया है.

Author
03 Sep 2026
( Updated: 03 Sep 2026
08:53 AM )
आगरा के फतेहपुर सीकरी में पुलिस के कस्बा इंचार्ज ने वैश्य समाज पर की अभद्र टिप्पणी, चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर
Image Source: X/ @OMKANTDAGUR11
Advertisement

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में जय श्रीराम मंदिर पर बुधवार रात अग्रवाल सेवा समिति की आम सभा की बैठक के दौरान पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. बैठक में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों ने इस पर विरोध जताया. इसके बाद समाज के लोग नारेबाजी करते हुए फतेहपुर सीकरी थाने पहुंच गए और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक धरने पर बैठे रहे. 

वैश्य समाज पर अभद्र टिप्पणी, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर!

जय श्रीराम मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज की आम सभा की बैठक चल रही थी. बैठक के दौरान कुछ लोगों की ओर से पुलिस को भी बुलाया गया था. इसी दौरान कस्बा चौकी प्रभारी वरुण पंवार द्वारा बैठक में मौजूद लोगों को डांटने के दौरान अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया गया. पुलिसकर्मी की टिप्पणी से वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया.

समाज के लोगों ने मौके पर ही विरोध जताया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने की ओर रवाना हो गए. बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह से मामले की शिकायत की. उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले चौकी प्रभारी वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की और मामले को शांत कराने का प्रयास किया, हालांकि लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और देर रात तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे.

ये भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड में UP पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शूटर एनकाउंटर में ढेर; हत्या के पीछे सामने आया हरियाणा कनेक्शन

मामले की जानकारी समाज के लोगों ने स्थानीय सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष को भी दी. इसके बाद विवाद की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने चौकी प्रभारी वरुण पंवार और सिपाही हेमंत चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया.

ये भी पढ़ें: 'सत्ता आती है, जाती है, वर्दी...', बिहार में 6 साल के जेन अल्फा ने हिला डाली सरकार, पुलिस ने ऐसे लिया बदला!

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद धरने पर बैठे लोगों को अपना धरना खत्म किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और अनुशासनहीनता के आरोपों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें