जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 पर एक्शन तेज,  केबल बिछाने का कार्य जारी

बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण और केबल बिछाने का काम तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में बिजनेस प्लान 2026-27 और RDSS योजना से विद्युत ढांचा मजबूत होगा. वहीं उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं भरोसेमंद बिजली आपूर्ति देने की कवायद तेज कर दी गई है.

Author
26 Oct 2026
( Updated: 26 Oct 2026
12:13 PM )
योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 पर एक्शन तेज,  केबल बिछाने का कार्य जारी
Image Source: CANVA/ UPPRD
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, केबल बिछाने और विद्युत बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का कार्य प्रगति पर है. इन कार्यों का उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली की क्षमता बढ़ाने के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है.

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की टीमें प्रदेशभर में रात्रिकालीन मेंटेनेंस कार्यों को अंजाम दे रही हैं. बिजली लाइनों, उपकरणों और वितरण नेटवर्क के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जा सके. रात के समय किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों के माध्यम से विद्युत ढांचे को मजबूत करने और आपूर्ति व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.

पांचों डिस्कॉम में बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव पर जोर

पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और केस्को के विभिन्न जनपदों में विभागीय टीमें सक्रिय हैं. बिजली लाइनों और उपकरणों की जांच, मरम्मत तथा अन्य आवश्यक अनुरक्षण कार्यों के जरिए वितरण तंत्र को दुरुस्त किया जा रहा है. विभाग का जोर इस बात पर है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए.

उपकेंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए निर्देश

Advertisement

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बिजली अधिकारियों की ओर से उपकेंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है. इस दौरान बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. अधिकारियों को विद्युत उपकरणों के रखरखाव और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं.

आरडीएसएस योजना से मजबूत होगा बिजली नेटवर्क

उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं. योजना के माध्यम से बिजली वितरण से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: अब काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख की सुरक्षा; जानें कब से लागू होगा नियम

Advertisement

समय पर बिल भुगतान की अपील

बिजली विभाग की टीमें फोन के माध्यम से उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील भी कर रही हैं. विभाग के अनुसार, नियमित बिल भुगतान से बिजली व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में सहयोग मिलता है. सरकार और विभाग का लक्ष्य विद्युत ढांचे को आधुनिक बनाते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराना है.

ये भी पढ़ें: 'मन से टूटें ऊंच-नीच की दीवारें...', वाल्मीकि जयंती पर योगी की पाती में समानता और बंधुत्व का बड़ा संदेश

Advertisement

बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और भरोसेमंद बनाना प्राथमिकता

यह भी पढ़ें

यूपीपीसीएल के एमडी नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 और आरडीएसएस योजना के तहत बिजली उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, केबल बिछाने तथा विद्युत वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रदेशभर में विभागीय टीमें दिन-रात बिजली लाइनों और उपकरणों के अनुरक्षण में जुटी हैं. विभाग का प्रयास है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, सुचारु और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति उपलब्ध हो.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें