जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुजफ्फरनगर: नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ युवा नीति संवाद, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पर हुई चर्चा

चरथावल के नालंदा पब्लिक स्कूल में युवा नीति संवाद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और प्रस्तावित युवा आयोग पर मंथन हुआ. इस दौरान अभिभावकों के हितों पर भी बात हुई.

Author
26 Oct 2026
( Updated: 26 Oct 2026
12:37 PM )
मुजफ्फरनगर: नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ युवा नीति संवाद, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पर हुई चर्चा
Image Source- IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी की आंखों में पलने वाले सपनों और उन सपनों को साकार करने के लिए उपलब्ध अवसरों से तय होना चाहिए. युवा केवल रोजगार की तलाश करने वाली आबादी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, नवाचार, खेल, तकनीक और सामाजिक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं. युवाओं को इसी शक्ति के रूप में विकसित करने की सोच के साथ चल रही योजनाओं और नीतियों को लेकर अब ग्रामीण स्तर पर भी संवाद का दायरा बढ़ रहा है.

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से लेकर प्रस्तावित उत्तर प्रदेश राज्य युवा आयोग तक, इन पहलों को युवाओं की आकांक्षाओं और समस्याओं से जोड़ने की कोशिश हो रही है.

युवा नीति संवाद का आयोजन

इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के चरथावल स्थित नालंदा पब्लिक स्कूल में युवा नीति संवाद का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षा, रोजगार, खेल, कौशल विकास, तकनीक और अपराध मुक्त वातावरण जैसे विषयों पर युवाओं ने अपनी बात रखी. वक्ताओं ने योगी सरकार की युवा केंद्रित नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए युवाओं को अवसर देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है. 

युवा मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: विचित्र त्यागी

Advertisement

प्रमुख समाजसेवी विचित्र त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को जमीन पर उतारने का प्रयास हो रहा है. युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानकर उनका उपयोग प्रदेश और देश के विकास में करना चाहिए. जरूरत इस बात की है कि उनकी प्रतिभा को सही दिशा और पर्याप्त अवसर मिलें. युवाओं को केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का लक्ष्य भी रखना चाहिए. 

खिलाड़ियों को अवसर मिला तो हुई पदकों की बौछार: रवि बालियान

समाजसेवी रवि बालियान ने कहा कि युवा देश की ऊर्जा और उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं. योगी सरकार के कार्यकाल में खेलों को प्रोत्साहन मिलने से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं और प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर पदकों की बौछार की है. 

अनुशासन और धैर्य से ही हासिल होता है लक्ष्य: गोपालचंद शर्मा

एडवोकेट गोपालचंद शर्मा ने प्रस्तावित युवा आयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को सुनने और उनके समाधान की दिशा में ऐसे मंच महत्वपूर्ण हो सकते हैं. उन्होंने खेलों में उपलब्ध अवसरों और खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र किया, साथ ही युवाओं से इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का सदुपयोग करने की अपील की, ताकि तकनीक उनके ज्ञान, कौशल और करियर को आगे बढ़ाने का साधन बने. 

Advertisement

अपराध मुक्त माहौल और कानून का राज विकास की बुनियाद: विपुल त्यागी

समाजसेवी विपुल त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में माफिया और अपराध के विरुद्ध कार्रवाई को शासन की प्रमुख प्राथमिकता बनाया गया है. उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और कानून के राज से ऐसा वातावरण तैयार होता है, जिसमें युवा शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य को लेकर अधिक भरोसे के साथ आगे बढ़ सकते हैं. 

ग्रामीण युवाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाएगी होप संस्था

होप संस्था के संस्थापक डॉ. दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी संस्था ग्रामीण युवाओं की समस्याओं, विचारों और अपेक्षाओं को सामने लाने के लिए ऐसे 15 से 20 कार्यक्रम और आयोजित करेगी. इन संवादों का उद्देश्य युवाओं की वास्तविक जरूरतों को समझना और उनकी बात शासन तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में युवा भागीदारी महत्वपूर्ण है. युवाओं की आकांक्षाओं को विकास की दिशा से जोड़ना समय की आवश्यकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं... लखनऊ में ‘टेक-संगम’ से निकला जांच और फॉरेंसिक का नया रोडमैप

विद्यार्थियों ने खुलकर रखीं अपेक्षाएं

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी जरूरतों और समस्याओं को भी खुलकर सामने रखा. कक्षा 10 के छात्र आरव त्यागी ने प्रस्तावित युवा आयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए. उन्होंने मुजफ्फरनगर में अपराध मुक्त माहौल का उल्लेख करते हुए सुरक्षित वातावरण को युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया. देव धारीवाल ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों की व्यवस्था करने की मांग की.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें