प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन के शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा, कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, देशवासियों को नवरात्रि की बहुत बहुत शुभकामनाएं. कल से जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो रहा है.
-
न्यूज21 Sep, 202505:06 PMगर्व से कहो हम स्वदेशी...राष्ट्र के नाम संबोधन में PM मोदी ने की GST रिफॉर्म पर बात, आत्मनिर्भरता का किया आह्वान
-
न्यूज20 Sep, 202503:48 PMटिकट का झंझट होगा खत्म, हर 10 मिनट में मिलेगी ट्रेन... बुलेट ट्रेन की टाइमिंग और किराए पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया अपडेट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में घनसोली और शिलफाटा के बीच 5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है. यह 21 किमी लंबी अंडरसी टनल का हिस्सा है, जिसमें 7 किमी ठाणे क्रीक के नीचे से गुजरता है, और शनिवार को सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ.
-
न्यूज20 Sep, 202501:44 PMझारखंड : एसटी दर्जे की मांग को लेकर कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन, 100 से ज्यादा स्टेशनों पर सेवाएं प्रभावित
कुड़मी समाज ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के 100 स्टेशनों पर रेल सेवाएं ठप करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें झारखंड के लगभग 40 स्टेशन शामिल हैं. प्रशासन की ओर से देर रात तक पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी सुबह चार बजे से ही स्टेशनों पर पहुंचने लगे. रेलवे परिचालन पर इसका असर दिखने लगा है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़19 Sep, 202505:35 PM6 की जगह 4 गोलगप्पे मिले तो छलका महिला का दर्द, फूट-फूटकर रोई, बीच सड़क दिया धरना बुलानी पड़ी पुलिस
गाड़ियों की लंबी कतार लग गई, लोगों की भीड़ जमा हो गई. देखा तो बीच सड़क एक महिला धरने पर बैठी थी वह लगातार रो रही थी और बस एक ही मांग कर रही थी कि, इस पानीपुरी वाले को यहां से हटाओ. वडोदरा का ये अनोखा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है. आखिर क्यों देखें
-
दुनिया19 Sep, 202510:34 AMनेपाल में तख्तापलट के बाद कहां छिपे थे ओली, आखिर चल गया पता, इस्तीफा देने के 10 दिन बाद दिखे पूर्व प्रधानमंत्री
नेपाल में Gen-Z प्रोटेस्ट के दबाव में आकर 9 सितंबर को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब पद से इस्तीफा देने के 10 दिन बाद ओली पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं.
-
Advertisement
-
न्यूज18 Sep, 202506:50 PMभगवान विष्णु पर टिप्पणी, सोशल मीडिया पर आलोचना, CJI को देनी पड़ी सफाई
खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति मामले में कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. आलोचनाओं के बीच अपने कमेंट को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़15 Sep, 202512:48 PMइधर पाकिस्तानी और अवैध प्रवासियों को लेकर हो रहा था प्रदर्शन, उधर भारत के प्याज पकौड़े का लुत्फ उठा रहा था अंग्रेज, VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जो लंदन का है वो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, लंदन में एक बड़ा अवैध-आप्रवास विरोधी मार्च हुआ. इस दौरान एक विरोधी प्रदर्शनकारी प्याज पकौड़ी खरीदते हुए दिखाई दे रहा है, जो कि एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट स्नैक है. अब इसपर बहस छिड़ गई है.
-
दुनिया15 Sep, 202511:18 AMमुस्लिमों से दहशत, रिवर्स गुलामी का डर, तेजी से बदल रही ब्रिटेन की डेमोग्राफी... लंदन में हुए विशाल प्रवासी विरोधी आंदोलन की जड़ क्या है?
ब्रिटेन में प्रवास और शरणार्थियों को लेकर बहस और तनाव लगातार गहराता जा रहा है. दक्षिणपंथियों का आरोप है कि कोर्ट, लिबरल मीडिया और प्रशासन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करते-करते बहुसंख्यकों के साथ अन्याय करने लगे हैं. इसी माहौल में विवादित एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिंसन जेल से बाहर आने के बाद वादे के मुताबिक़ "फ्री स्पीच रैली" लेकर सड़कों पर उतरे. आखिर इनके डर की वजह क्या है.
-
यूटीलिटी15 Sep, 202510:46 AMUPI Rule Change: आज से बदले यूपीआई के नियम, ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाकर 10 लाख रुपये हुई
UPI Rule Change: NPCI का कहना है कि इन बदलावों से खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो बड़े अमाउंट में डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं, जैसे बिजनेस ओनर, इन्वेस्टर्स, ट्रैवलर्स, या बीमा ग्राहक. इससे लोगों को बार-बार ट्रांजैक्शन करने की जरूरत नहीं होगी और कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा मिलेगा.
-
न्यूज15 Sep, 202509:41 AMप्रदर्शनों-आंदोलनों को किसने दी हवा, किसने की फंडिंग? अमित शाह ने दिए सब पता करने के आदेश; हो सकता है बड़ा खुलासा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BPR&D को निर्देश दिया है कि 1974 के बाद से हुए सभी बड़े विरोध-प्रदर्शनों और जनांदोलनों का अध्ययन किया जाए. इसमें कारण, पैटर्न, फंडिंग और नतीजों की जांच होगी. उद्देश्य भविष्य में आंदोलनों को रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करना है.
-
दुनिया14 Sep, 202502:52 PM'मैं यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आई हूं...', नेपाल में पदभार संभालते ही पीएम सुशीला कार्की ने प्रदर्शन में जान गंवाने वालों को दिया शहीद का दर्जा
नेपाल की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की रविवार को सिंह दरबार पहुंचीं और औपचारिक रूप से पदभार संभाला. इस दौरान नेपाल के आर्मी चीफ भी उनके साथ मौजूद रहे. पद संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में कार्की ने कहा, मैं और मेरी टीम यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं. हम यहां 6 महीने से ज्यादा नहीं रुकेंगे.
-
न्यूज14 Sep, 202512:27 PMब्रिटेन में आतंक मचा रहे 'जाहिल' पाकिस्तानी, परेशान हो रहे दूसरे देशों के लोग! क्या है ग्रूमिंग गैंग का मुद्दा, जिसको लेकर हो रहा बड़़ा आंदोलन?
ब्रिटेन में जाहिल पाकिस्तानी लंबे समय से आतंक मचा रहे हैं. इन्होंने एक तरह से लंदन और दूसरे शहरों के कई इलाकों को मिनी पाकिस्तान बना डाला है. और इनकी इन्हीं हरकतों मसलन, कानून का उल्लंघन, प्रदर्शन, उनके द्वारा ब्रिटिश लड़कियों के साथ यौन शोषन और ग्रूमिंग गैंग के कारण दूसरे देशों के लीगल प्रवासी परेशान हो रहे हैं. अब इसी को लेकर लंदन की सड़कों पर हाल के दिनों का सबसे बड़ा राइटविंग आंदोलन हो रहा है. इसे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी अपना समर्थन दिया है. उन्होंने लोगों से 'करो या मरो' की अपील की है.
-
धर्म ज्ञान14 Sep, 202509:16 AMधधकते नेपाल में बाहर आई कुमारी देवी, क्या पहले ही दी थी अनिष्ट की भविष्यवाणी?
नेपाल के पूरे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर ये दावा किया जा रहा है कि नेपाल के इन हालातों की भविष्यवाणी उन्हीं की देवी कुमारी ने की थी, ऐसे में आज आपका ये जानना जरूरू है कि कौन है नेपाल की जिंदा देवी कुमारी?