जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मेरी दोस्त को…’, इटली की PM मेलोनी ने रचा इतिहास तो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से भेजा खास संदेश, Viral हुआ पोस्ट

जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था. उनकी सरकार ने सत्ता में 1,413 दिन पूरे कर लिए है.

Author
04 Sep 2026
( Updated: 04 Sep 2026
03:02 PM )
‘मेरी दोस्त को…’, इटली की PM मेलोनी ने रचा इतिहास तो प्रधानमंत्री मोदी ने भारत से भेजा खास संदेश, Viral हुआ पोस्ट
Image Source- File Photo/IANS/PMO
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दोस्त और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास संदेश भेजा. मेलोनी ने वॉर के बाद लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है. इस बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने अपनी दोस्त को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. 

PM मोदी ने लिखा, इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है. 

भारत-इटली के बीच मजबूत रिश्तों का किया जिक्र 

Advertisement

PM मोदी ने आगे लिखा, ‘भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.’

सबसे लंबे समय तक रहने वाली PM बनीं मेलोनी 

गौरतलब है कि जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार का दर्जा हासिल किया है.

मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था. उनकी सरकार ने सत्ता में 1,413 दिन पूरे कर लिए है. जबकि इटली के इतिहास में कोई सरकार वॉर के बाद 14 महीने से ज्यादा का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई. 

Advertisement

युद्ध के बाद अस्थिर रहीं सरकारें 

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में राजनीतिक अस्थिरता का लंबा इतिहास रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां करीब 80 साल में देश में 68 सरकारें बन चुकी हैं. इस हिसाब से एक कैबिनेट औसतन 14 महीने का कार्यकाल ही पूरा कर पाई. मेलोनी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी 2001 से 2005 तक सरकार में 1,412 दिन तक सत्ता चलाई थी. जबकि 4 सितंबर को जॉर्जिया मेलोनी 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं. ये दर्शाता है कि इटली के लोगों ने मेलोनी के नेतृत्व को सबसे ज्यादा प्यार और भरोसा दिया है. 

इससे पहले जुलाई में मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए नए अवसर बनाने के लिए साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी.

PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट में दी थी Melody

Advertisement

मई 2026 में प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से मुलाकात की थी. इस दौरान PM मोदी ने मेलोनी के लिए मेलोडी (Melody) टॉफी गिफ्ट की थी. जिसकी काफी चर्चा रही. 

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन की जंग खत्म करवाएगा भारत! कीव में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की पेशकश, जानें क्या कहा?

दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक भरा यह पल बाद में मेलोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया और लिखा था, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक उपहार लाए हैं, एक बहुत ही अच्छी टॉफी, मेलोडी. इस उपहार के लिए धन्यवाद.’

भारत-इटली के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप

यह भी पढ़ें

भारत और इटली के बीच कुछ साल से संबंध गहरे और मजबूत हुए हैं. दोनों देश व्यापार, डिफेंस, तकनीक के साथ-साथ राजनयिक, कूटनीतिक और क्लीन एनर्जी को तरजीह देते आए हैं. मई में हुई मुलाकात में PM मोदी और मेलोनी ने दोनों देशों के रिश्तों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया था. दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय संपर्कों में आई तेजी का स्वागत किया और बहुपक्षीय कार्यक्रमों के दौरान भी नेताओं की वार्षिक बैठकें आयोजित करने पर सहमति जताई. साथ ही, मंत्रिस्तरीय और संस्थागत स्तर पर नियमित बैठकों को जारी रखने का भी फैसला किया गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें