जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'किसी को नहीं छोड़ेंगे...', टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को CM फडणवीस की दो टूक, कहा-हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को तगड़ा चेताया है. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी को नहीं बख्शा जाएगा. वहीं पुलिस ने भी इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है.

Author
19 Oct 2026
( Updated: 19 Oct 2026
11:52 AM )
'किसी को नहीं छोड़ेंगे...', टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों को CM फडणवीस की दो टूक, कहा-हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे
Image Source: IANS
Advertisement

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले की घटना पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस सख्त रुख सामने आया है. उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर दोषी बख़्शे नहीं जाएंगे. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस घटना के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. इसी बीच बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है.

आपको बताएं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा करते हुए ये बात कही है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं. 

किसी को बख्शा नहीं जाएगा: देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है. मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है. पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं. उन्हीं के आधार पर मुंबई पुलिस काम कर रही है. हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है..."

Advertisement

सीएम फडणवीस ने चेतावनी दी कि कोई भी गैंग हो या कोई भी व्यक्ति हो, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. अगर कोई धमकियां देकर कोई डराने का काम करता है, तो मुंबई पुलिस जानती है कि उसे कैसे सीधा करना है.

हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे: फडणवीस

उन्होंने आगे कहा, "हम हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे. विशेष रूप से इनमें से कोई भी महाराष्ट्र के भीतर से काम नहीं करता है. जो लोग महाराष्ट्र से काम कर रहे थे, उन्हें हमने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. ये लोग महाराष्ट्र के बाहर या देश के बाहर से ऑपरेट कर रहे हैं."

फडणवीस ने कहा, "हम उन राज्यों के साथ समन्वय कर रहे हैं, जहां से वे ऑपरेट कर रहे हैं. जो सरगना विदेश से ऑपरेट कर रहे हैं, वहां पर केंद्र सरकार की मदद लेकर हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे. ये लोग (हमलावर) डरपोक हैं और छिपकर हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनके हमलों को नाकाम किया जाएगा."

आका चाहे कहीं भी छिपे हों, बख्शा नहीं जाएगा: फडणवीस

Advertisement

देवेंद्र फडणवीस ने अपने बयान में कहा, "उनके (हमलावर) आका चाहे कहीं भी छिपे हों, पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा, लेकिन हम निश्चित रूप से परिणाम लाएंगे. मुंबई पुलिस ने पहले भी साबित किया है कि ऐसे अपराधी दुनिया में कहीं भी छिप जाएं, मुंबई पुलिस उन्हें ढूंढ निकालती है और बाहर ले आती है. इस घटना से जुड़े हर पहलू का विश्लेषण किया जाएगा. जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, वे उठाए जाएंगे. मेरा मानना ​​है कि मुंबई पुलिस एक बेहद पेशेवर फोर्स है, और इस तरह की घटना के बाद वे सभी जरूरी कदम उठाएंगे."

इसी बीच, मुख्यमंत्री फडणवीस ने विरोधी दलों को भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, "विपक्षी पार्टियां टारगेट (सरकार को) करने का काम कर रही हैं. वह पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें. ये वही लोग हैं, जिनके कार्यकाल में स्वयं सरकार अपनी पुलिस से हत्याएं करवाती थी. शायद विपक्ष मनसुख हिरेन की हत्या की घटना को भूल गया है. शायद ये भूल गए कि किस तरह इन्होंने ट्रांसफर और पोस्टिंग में पैसा खाया था. किस प्रकार से इनके मंत्रियों को जेल में जाना पड़ा था. किस प्रकार से देश के सबसे बड़े उद्योगपति भी पिछली सरकार (उद्धव ठाकरे सरकार) के कार्यकाल में सुरक्षित नहीं थी."

इसी बीच टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी ख़बर सामने आई है. पता चला है कि घायल ड्राइवर ने हमलावरों के हुलिए बता दिए हैं. कहा जा रहा है कि श्रॉफ पर हमले से पहले की हमलावरों ने रेकी की थी.

Advertisement

मालूम हो कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. एफआईआर में हमलारों के हुलिए के बारे में जानकारी दी गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है. जानकारी मिली है कि हमलावरों ने हमले से पहले रेकी की थी. 

अपनी कार से फुटबॉल खेलने गए थे टाइगर श्रॉफ, तभी हुआ हमला!
 
FIR के मुताबिक, रविवार शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल खेलने गए थे. वहां से लौटते समय उनकी कार पर दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग की. हमले में टाइगर श्रॉफ के केयरटेकर और ड्राइवर फिरदौस इब्राहिम बलोच घायल हो गए. फायरिंग के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी.


टाइगर श्रॉफ के केयरटेकर फिरदौस इब्राहिम बलोच ने दर्ज कराई शिकायत

एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता फिरदौस इब्राहिम बलोच (47) पिछले 28 वर्षों से टाइगर श्रॉफ के केयरटेकर के रूप में काम कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर वह उनकी गाड़ी भी चलाते हैं. रविवार शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ और फिरदोस सांताक्रूज पश्चिम स्थित एम.एम. मैट्रिक्स जिम से कार में सवार होकर विले पार्ले पश्चिम स्थित जमुनाबाई नर्सरी इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड में फुटबॉल खेलने गए थे. फुटबॉल खेलने के बाद जब दोनों वापस लौट रहे थे, तब स्कूल ग्राउंड के गेट से बाहर निकलकर बाईं ओर मुड़ते समय उनकी कार को निशाना बनाया गया.

दो अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली

Advertisement

शिकायत के अनुसार, करीब 20 से 25 साल की उम्र के दो अज्ञात हमलावरों ने कार के सामने और बाईं ओर से फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ और कार में मौजूद फिरदौस को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं. फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

श्रॉफ के ड्राइवर, केयरटेकर फिरदोस इब्राहिम की कलाई पर लगी गोली!

एफआईआर में उनके भागने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन का भी जिक्र है. पुलिस इस मामले में हमलावरों के साथ-साथ उनके सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है. हमले में फिरदोस इब्राहिम बलोच के बाएं हाथ की कलाई के पास गोली लगी, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया. इसके अलावा उनके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली की हड्डी में फ्रैक्चर होने की जानकारी एफआईआर में दर्ज है.

घटना के बाद टाइगर श्रॉफ ने खुद कार की ड्राइविंग सीट संभाली और घायल फिरदौस को लेकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन पहुंचे. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सांताक्रूज पश्चिम स्थित नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

एक शख़्स को भी लगी गोली, चल रहा इलाज

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को भी छाती और दाहिने हाथ पर चोटें आईं (उन्हें गोली नहीं लगी है). वहीं, रास्ते पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी छाती में गोली लगी. घायल व्यक्ति का कूपर अस्पताल में इलाज चल रहा है. शिकायत में दोनों हमलावरों के कपड़ों और शारीरिक बनावट का विवरण दर्ज किया गया है. पहले आरोपी की उम्र करीब 20 से 25 साल, दुबला-पतला शरीर और लंबाई करीब साढ़े पांच से छह फीट है. हमलावर ने सफेद रंग की फुल स्लीव शर्ट, काली पैंट और सफेद जूता पहना था.

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद हाल जानने पहुंचीं दिशा पाटनी...हमलावरों का पता चला हुलिया, पहले की गई थी रेकी

कैसी है हमलावर की कदकाठी!

Advertisement

वहीं, दूसरे हमलावर की उम्र करीब 20 से 25 साल है. दुबला-पतला शरीर और लंबाई करीब साढ़े पांच से छह फीट है. सिर पर सफेद लोगो वाली काली कैप, हल्के नीले रंग की फुल स्लीव शर्ट, काली पैंट और सफेद जूता पहना था. तीसरा संदिग्ध चॉकलेट रंग की गोल गले वाली फुल स्लीव शर्ट पहना था, जिसके सीने की तरफ सफेद पट्टी थी. उसने खाकी रंग की पैंट और काले-सफेद जूते पहने हुए थे. शिकायत के मुताबिक, यह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर था और हमलावरों की मदद कर रहा था.

ये भी पढ़ें: CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर नया मोड़, जान का खतरा बताकर मजिस्ट्रेट ने सुनवाई से बनाई दूरी; मामला दर्ज

हमले से पहले की गई थी रेकी, 45 मिनट तक किया इंतजार!

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. फायरिंग करने से पहले वे पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस बीट चौकी के पास ऐसी जगह बाइक छोड़ दी, जहां सीसीटीवी की नजर नहीं पड़ने की आशंका है. आरोपियों के सूरत की ओर जाने का संदेह है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें