जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

27 हजार जवानों की तैनाती... CJP की तिरंगा यात्रा से पहले एक बार फिर अभेद किले में तब्दील दिल्ली, सेंट्रल पार्क बंद

दिल्ली के कनॉट प्लेस में शुक्रवार शाम 5 बजे सीजेपी की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आम आदमी पार्टी ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाई है, वहीं आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है.

27 हजार जवानों की तैनाती... CJP की तिरंगा यात्रा से पहले एक बार फिर अभेद किले में तब्दील दिल्ली, सेंट्रल पार्क बंद
Image Source: Screengrab
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शाम 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज के साथ जुटने और मार्च निकालने के सीजेपी के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क है. पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है. वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रदर्शन को समर्थन देते हुए अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया है.

इस घटनाक्रम के बाद नई दिल्ली और कनॉट प्लेस में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही और कारोबार को सुचारू रखने की चुनौती भी है. ऐसे में अगर आप शुक्रवार को कनॉट प्लेस या आसपास के इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यातायात संबंधी अपडेट जरूर देख लें.

दो दिन बंद रहेगा सेंट्रल पार्क

Advertisement

नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा. हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, परिषद ने पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा है. यह फैसला ऐसे समय आया है, जब सीजेपी ने इसी स्थान पर तिरंगा यात्रा आयोजित करने का ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है. लुटियंस दिल्ली के इलाक़े में लगभग 27000 हज़ार से अधिक जवानों की तैनाती की ग है. इसका उद्देश्य संभावित अव्यवस्था को रोकना और लोगों के साथ सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. ऐसे में लोगों को किसी भी तरह के जमावड़े में शामिल होने से पहले लागू आदेशों और पुलिस की हिदायतों की जानकारी लेनी चाहिए.

यह भी पढ़े: 'दिल्ली पुलिस कभी भी उठा सकती है...', तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दिपके को सताने लगा गिरफ्तारी का डर, जानें क्या कहा

सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च

सीजेपी की ओर से प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है. पार्टी का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती है. इस मामले को लेकर राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. AAP के समर्थन की घोषणा के बाद प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी चर्चा बढ़ गई है. हालांकि, किसी भी प्रदर्शन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है. पुलिस की ओर से लागू निषेधाज्ञा और पार्क बंद रखने के फैसले के बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आयोजक आगे क्या कदम उठाते हैं और प्रशासन स्थिति को किस तरह संभालता है.

व्यापारियों को कारोबार प्रभावित होने की चिंता

Advertisement

कनॉट प्लेस दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों में शामिल है. यहां बड़ी संख्या में दुकानें, रेस्तरां और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान हैं. त्योहारी सीजन के दौरान व्यापारियों के लिए ग्राहकों की आवाजाही काफी अहम होती है. ऐसे में लगातार प्रदर्शनों और संभावित भीड़ को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है. जानकारी के मुताबिक, कई व्यापारिक और बाजार संघों ने पुलिस से अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन के कारण कारोबार प्रभावित हो सकता है. इस मुद्दे पर दिल्ली हाई कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान भी व्यावसायिक गतिविधियों में संभावित व्यवधान का विषय सामने आया. पुलिस ने अदालत को भरोसा दिलाया कि कानून के दायरे में जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़े: ‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहा बोरा का विरोध, नारेबाजी के बाद रोकना पड़ा भाषण, Video

प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

Advertisement

प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है. शाहजहां रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, शेरशाह रोड और कस्तूरबा गांधी मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा योजना के तहत जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा-रोधी संसाधनों की तैनाती की जा सकती है. संवेदनशील इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बताया गया है. इस बीच, गुरुवार रात संसद मार्ग थाने के बाहर NSUI के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया. बताया गया कि प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब राजधानी में विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनों को लेकर पहले से सतर्कता बरती जा रही है.

दिल्ली में इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी

सीजेपी की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के कारण शुक्रवार को कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जरूरत के अनुसार कुछ मार्गों पर आवाजाही में बदलाव कर सकती है. जिन सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है, उनमें पंचकुइयां रोड, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड और जनपथ शामिल हैं. इसके अलावा रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड और टॉल्स्टॉय मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है. हालांकि, वास्तविक स्थिति के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं, इसलिए निकलने से पहले ताजा ट्रैफिक एडवाइजरी देखना बेहतर रहेगा.

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को संभावित भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचने और अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी है. जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना भी उपयोगी रहेगा. खासकर कनॉट प्लेस जाने वाले लोगों को सेंट्रल पार्क के बंद रहने और आसपास लागू प्रतिबंधों का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सीजेपी की तिरंगा यात्रा के ऐलान, राजनीतिक समर्थन और प्रशासन की तैयारियों के बीच राजधानी के इस हिस्से में स्थिति पर नजर बनी हुई है. अब आगे की स्थिति इस बात पर निर्भर करेगी कि प्रदर्शन को लेकर आयोजकों और प्रशासन के बीच क्या कदम उठाए जाते हैं. आम लोगों के लिए फिलहाल सबसे जरूरी है कि वे आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और अपनी यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें