रूस-यूक्रेन की जंग खत्म करवाएगा भारत! कीव में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की पेशकश, जानें क्या कहा?
कीव में एस जयशंकर ने भारत-यूक्रेन और रूस के साथ संबंधों को लेकर पत्रकारों से बात की. इस दौरान उनके साथ यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ मौजूद थे.
Follow Us:
केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन का दौरा किया. जहां उन्होंने राजधानी कीव में रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को खत्म करने पर जोर दिया. जयशंकर ने कहा, भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए तैयार है. उन्होंने ये भी कहा कि जरूरत पड़ी तो भारत मध्यस्थता भी करेगा.
कीव में एस जयशंकर ने भारत-यूक्रेन और रूस के साथ संबंधों को लेकर पत्रकारों से बात की. इस दौरान उनके साथ यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के साथ मौजूद थे. यहां उन्होंने ब्लैक सी में भारतीयों समेत सभी नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया. दरअसल, ब्लैक सी दुनिया के प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है. इस रास्ते के जरिए ही रूस और यूक्रेन से गेहूं, मक्का और तेल अन्य देशों तक पहुंचते हैं.
विदेश मंत्री ने दिया युद्ध खत्म करने का कूटनीतिक मंत्र
भारत हमेशा से ही शांति का पक्षधर है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के इसी मंत्र को कीव में दोहराया. उन्होंने कहा, युद्ध का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाला जाना चाहिए.
यूक्रेन ने जयशंकर के दौरे को बताया अहम
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने जयशंकर के कीव दौरे को अहम बताते हुए कहा, रूसी हमलों के बीच भारतीय विदेश मंत्री की यह यात्रा खास मायने रखती है. दरअसल, भारत रूस के साथ बेहद घनिष्ठ और मजबूत और ऐतिहासिक दोस्ताना रिश्ते साझा करता है. ऐसे में जयशंकर का कीव जाकर रूस के साथ जंग खत्म करने में मध्यस्थता की पेशकर करना काफी मायने रखता है. यूक्रेनी विदेशी मंत्री ने यह भी कहा कि रूस लगातार यूक्रेनी शहरों, बंदरगाहों और नागरिक जहाजों को निशाना बना रहा है. ऐसे में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने ब्लैक सी में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने और इससे जुड़ी वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर भी चर्चा की.
यह भी पढ़ें- भारत ने 100 साल पुराने हिंदू मंदिर ध्वस्त करने पर पाकिस्तान को लगाई लताड़, कहा- दोषियों पर हो कार्रवाई
यह भी पढ़ें
यूक्रेन के मंत्री ने PM मोदी के उस रुख का भी समर्थन और तारीफ की. जिसमें उन्होंने बातचीत और कूटनीति के जरिए जंग को खत्म करने की बात पर जोर दिया था.