जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से CISF ने संदिग्ध को दबोचा, भागने की कोशिश नाकाम, फिल्मी अंदाज में पकड़ा

शख्स ने जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एंट्री की, इसके बाद बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सिस्टम में संदिग्ध सामान नजर आया. इसके बाद शख्स वहां से भागने लगा.

Author
19 Oct 2026
( Updated: 19 Oct 2026
07:10 PM )
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से CISF ने संदिग्ध को दबोचा, भागने की कोशिश नाकाम, फिल्मी अंदाज में पकड़ा
Image Source- Screengrab/CISF
Advertisement

त्यौहारों के मौसम के बीच राजधानी दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद है. इसी बीच दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF ने एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है. बताया जा रहा है मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सिस्टम की स्क्रीन पर संदिग्ध सामान दिखने के बाद शख्स को हिरासत में ले लिया गया. 

जैसे ही स्क्रीन पर संदिग्ध सामान दिखाई दिया, शख्स भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन CISF के सतर्क जवानों ने उसे एग्जिट गेट से दबोच लिया. 

CISF अधिकारियों ने क्या बताया? 

CISF के मुताबिक, यात्री के सामान की आगे जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला. यात्री की पहचान कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय यानी NRI के तौर पर हुई है. पुलिस संदिग्ध के अन्य सामान की भी जांच कर रही है. 

देखें Video

Advertisement

CISF ने यात्री का CCTV वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें पूरे घटनाक्रम को दिखाया गया है. वीडियो में देख सकते हैं, शख्स ने पहले अपना बैग स्क्रीनिंग के लिए दिया. इसके बाद फोन पर बात करते हुए इधर-उधर घूमने लगा. जैसे ही स्क्रीनिंग में सामान के संदिग्ध होने की जानकारी वह दबे पांव भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस और CISF की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तानी झंडों के साथ कांग्रेस…’, ध्रुव राठी पर केंद्रीय मंत्री का हमला, लंदन के प्रदर्शन को बताया ‘एंटी इंडिया’

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें